पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Patna City SP Inspection: पटना सिटी में कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने मेहंदीगंज और बाइपास थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन, अनुसंधान में तेजी, गश्त बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए.
Patna City SP Inspection: मेहंदीगंज और बाइपास थाना का हुआ औचक निरीक्षण
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने पटना सिटी के मेहंदीगंज और बाइपास थाना का औचक निरीक्षण किया. उनके अचानक पहुंचने से दोनों थानों में हलचल बढ़ गई. निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड का विस्तृत जायजा लिया गया.
Patna Police: थाना अभिलेखों और व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसपी ने दैनिक पंजी, हाजत, मालखाना और सरिस्ता का निरीक्षण किया. इसके बाद थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित आपराधिक मामलों और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की.
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही सभी मामलों में अनुसंधान की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने पर जोर दिया.
पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Patna News: अपराध नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
एसपी ने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए सूचना-संग्रह तंत्र को और मजबूत करने का निर्देश दिया. उन्होंने गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि ड्यूटी में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. अधिकारियों से क्षेत्र में लगातार निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग बनाए रखने को कहा गया.
