पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Patna City Girl Suicide: पटना सिटी के बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवती ने फंदा से झूल कर जान दे दी है. फिलहाल ख़ुदकुशी की वजह स्पष्ट नही है. मामले में बाइपास थाना और एफएसएल की टीम ने छानबीन में जुटी हुई है.
Patna City Girl Suicide: फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय लड़की
बाइपास थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को परिजनों से खुदकुशी की सूचना दी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मूलत वैशाली जिला के विदुपुर स्थित मुस्तफा गांव निवासी संजीत सौरव की 19 वर्षीय पुत्री स्वाति सौरभ है.
पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Patna News: पटना में परिवार के साथ रहकर करती थी पढ़ाई
जो परिवार के साथ किराये के मकान में रहती थी. परिवार के अनुसार वो पढ़ाई करती थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करा शनिवार को परिवार को सौंप दिया गया है. परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है.
Patna City News: आखिरी बार चाची से की बात
मामले मे छानबीन की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार की ओर लिखित मिलने और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी. चर्चा है कि युवती ने खुदकुशी से पहले बाजार गयी चाची से फोन पर बात की थी.
Also Read: पटना के दानापुर सदर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, एक आरोपी गिरफ्तार
