[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना एयरपोर्ट- आज से लागू होगा विंटर शेड्यूल, उड़ानों की संख्या में हुआ बदलाव

पटना एयरपोर्ट- आज से लागू होगा विंटर शेड्यूल, उड़ानों की संख्या में हुआ बदलाव

0
पटना एयरपोर्ट- आज से लागू होगा विंटर शेड्यूल, उड़ानों की संख्या में हुआ बदलाव

संवाददाता, पटना पटना एयरपोर्ट पर बुधवार से विंटर शेड्यूल के तहत फ्लाइट का परिचालन किया जायेगा. विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या और फ्लाइट शेड्यूल में भी बदलाव होगा. नए शेड्यूल के तहत विभिन्न एयरलाइंस की ओर से विभिन्न सेक्टर की फ्लाइट ऑपरेशन की संख्या में घट सकती है. फ्लाइट की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों की संख्या घटकर 23 जोड़ी हो जायेगी. इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की पटना एयरपोर्ट से सबसे अधिक 28 से 30 उड़ानों का संचालन करती थी. लेकिन कोहरे और सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुये फ्लाइट शेड्यूल में कटौती की गयी है. इसके साथ ही विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया की पांच जोड़ी उड़ानों के संचालन की संभावना है. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन जोड़ी और स्पाइसजेट की भी तीन जोड़ी उड़ानें नए विंटर शेड्यूल के तहत संचालित की जायेगी. विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर दिन की पहली उड़ान एयर इंडिया की होगी. एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 9:40 बजे पटना पहुंचेगी. इसके बाद पटना से दिन की पहली उड़ान भी एयर इंडिया की ही होगी जो सुबह 10:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, सुबह के समय कोहरे की आशंका के चलते कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है ताकि परिचालन को बेहतर किया जा सके. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने की समस्या को देखते हुए एयरलाइंस द्वारा एहतियातन उड़ानों की संख्या सीमित की जाती है. हालांकि यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सेक्टर की फ्लाइट का संचालन जारी रखा जायेगा. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel