[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

0
मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

संवाददाता, पटना

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अब यहां इलाज को आने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड सर्वर पर होगा. इससे मरीजों को रिपोर्ट और डॉक्टर के पर्ची की मोटी फाइल बनाने से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही डॉक्टर अपने घर से यह फाइल देख सकेंगे. इसके लिए जल्द ही तैयारी शुरू होने जा रही है. अस्पताल की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन करने का भी निर्णय लिया गया है. इसके लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड इंफार्मेशन सिस्टम को क्लाउड बेस्ड किया जायेगा. इससे मरीजों व अस्पताल का रिकॉर्ड सर्वर पर रहेगा.

मरीजों के रिकॉर्ड की फाइल बना कर रखी जाती है : पीएमसीएच के नये ओपीडी भवन व नयी बिल्डिंग से इसकी शुरुआत करने की जायेगी. सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो महीने में यह सुविधा शुरू कर दी जायेगी. वहीं जानकारों की मानें तो वर्तमान में पीएमसीएच में मरीजों का रिकॉर्ड एक फाइल बना कर रखी जाती है. इससे फाइलों का अंबार लग जाता है. ऐसे में कभी आगजनी या कोई अनहोनी घटना होने के बाद इसके नष्ट होने का खतरा रहता है. इससे निबटने के लिए अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड इंफार्मेशन सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया है. इससे डॉक्टर मरीजों की पूरी जानकारी उनके पर्ची के सीरियल नंबर से निकाल सकते हैं. साथ ही पैथोलॉजी जांच व्यवस्था को भी ऑनलाइन जोड़ने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोग अपनी रिपोर्ट घर बैठे देख सकें.

मशीन व बेड का रिकॉर्ड भी सर्वर से जोड़ा जायेगा : क्लाउड बेस्ड सिस्टम के तहत मशीन बेड का रिकॉर्ड भी सर्वर से जोड़ा जायेगा. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि पीएमसीएच को आधुनिक बनाने की कवायद जारी है. नयी सुविधा के साथ मरीजों का रिकॉर्ड सर्वर से जोड़ा जायेगा. इससे रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel