[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जेल से निकलते ही पप्पू यादव बोले- खेमका हत्याकांड में गलत एनकाउंटर, NEET छात्रा की लड़ाई जारी रहेगी

जेल से निकलते ही पप्पू यादव बोले- खेमका हत्याकांड में गलत एनकाउंटर, NEET छात्रा की लड़ाई जारी रहेगी

0
जेल से निकलते ही पप्पू यादव बोले- खेमका हत्याकांड में गलत एनकाउंटर, NEET छात्रा की लड़ाई जारी रहेगी
जेल से बाहर आए पप्पू यादव

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने तीनों मामलों में उन्हें जमानत दे दी. शाम करीब 6 बजे वे बेऊर जेल से बाहर आ गए. कोर्ट ने शर्त रखी है कि हर सुनवाई में उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा.

जेल से निकलते ही फुलवारीशरीफ रवाना

जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव सीधे फुलवारीशरीफ के लिए रवाना हो गए. वहां कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत हुई है. परिजन दरिंदगी के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पप्पू यादव छात्रा के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे.

पूर्णिया सांसद ने कहा, “सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा, ये नहीं पता था. कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, ये भी नहीं सोचा था.”

साजिश का आरोप, बड़े बयान

रिहाई के बाद पप्पू यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की साजिश के तहत कार्रवाई हुई. उन्होंने यह भी कहा कि खेमका हत्याकांड में गलत बच्चे का एनकाउंटर हुआ. उन्होंने कहा कि “हम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.” NEET छात्रा मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि “इस बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा. मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई.”

31 साल पुराने केस में गिरफ्तारी

6 फरवरी को पुलिस ने उन्हें 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था. पहले उस केस में जमानत मिली. लेकिन तुरंत दो और केस जोड़ दिए गए. ये दोनों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के थे. एक 2017 का, दूसरा 2019 का. कोर्ट ने दोनों मामलों में उन्हें फिर जेल भेज दिया था.

कई दिनों तक नहीं मिली राहत

9 फरवरी से पटना सिविल कोर्ट में लगातार जमानत पर सुनवाई चल रही थी. हर तारीख पर बहस हुई. लेकिन राहत नहीं मिल रही थी. आखिरकार शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में बेल दे दी. अब उनकी रिहाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.

Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: एक्शन मोड में CBI, SIT-SSP से मांगी केस डायरी और CCTV फुटेज

Previous article पशु चिकित्सक के नहीं रहने से पशुपालक रहे परेशान, बैठक का हवाला देकर नहीं आये अस्पताल
Next article डिप्टी सीएम आज नर्मदेश्वर ज्योति शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel