[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना एनएच चौड़ीकरण को लेकर मापी के बाद मचा हड़कंप

एनएच चौड़ीकरण को लेकर मापी के बाद मचा हड़कंप

0
एनएच चौड़ीकरण को लेकर मापी के बाद मचा हड़कंप

्रतिनिधि, बाढ़

बाढ़ के नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ के चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों की टीम द्वारा नापी का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों में हड़कंप है. बताया जाता है कि करीब 140 फुट चौड़ी सड़क की नापी की जा रही है, जिसके कारण नगर क्षेत्र के सैकड़ों मकान अतिक्रमण क्षेत्र में आ गये हैं. नगर परिषद के अमीन द्वारा मापी किये गये क्षेत्र में मकान पर लाल निशान लगा दिया गया है. इस दौरान कई माॅल, सरकारी परिसर और निजी मकान आ गये हैं. लोगों का कहना है कि 100 साल से भी अधिक वर्षों से बने हुए मकान को भी अतिक्रमण के क्षेत्र में डाल दिया गया है. हालांकि इस मापी को लेकर खुलकर कोई अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग द्वारा दिये गये नक्शे के आधार पर मापी का काम किया जा रहा है. इसमें चौड़ीकरण के साथ नाला और फुटपाथ निर्माण किया जाना है. बहरहाल मापी की प्रक्रिया विवाद के घेरे में आ गयी है. इस मापी के विरुद्ध प्रभावित लोगों ने कोर्ट में जाने की तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel