[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना डेढ़ माह में एक दर्जन से अधिक बीइओ पर गिरी गाज

डेढ़ माह में एक दर्जन से अधिक बीइओ पर गिरी गाज

0
डेढ़ माह में एक दर्जन से अधिक बीइओ पर गिरी गाज

आरोपित पदाधिकारियों के रिटायर होने पर भी की गयी पेंशन कटौती संवाददाता,पटना शिक्षा विभाग इन दिनों लापरवाही विभागीय अफसरों पर लगातार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर रहा है. हालात ये हैं कि अप्रैल से अब तक एक दर्जन से अधिक तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गयी है. संबंधित इन सभी तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर निलंबन, वेतन कटौती और पेंशन कटौती समेत दूसरी विभागीय कार्रवाई की गाज गिरायी गयी है. इनके अलावा कुछ ऐसे भी बीइओ रहे, जिनकी लापरवाही को कुछ कम महत्वपूर्ण मानते हुए सख्त चेतावनी देकर आरोप मुक्त कर दिया गया है. फिलहाल अप्रैल से लेकर अब तक गोपालगंज के मांझा प्रखंड की तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उषा कुमारी, नवादा के तत्कालीन बीइओ अनिल कुमार शर्मा, जमुई के सिकंदरा प्रखंड की बीइओ रूपम कुमारी, रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड के देवनाथ सिंह, पटना स्थित धनरूआ के राम नरेश चंद्र घोष, अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड की बीइओ प्रतिमा कुमारी , समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के श्री कुमार, अररिया के सिकटी जोकीहाट प्रखंड के शिवनारायण कुमार सुमन , बांका जिले के बौंसी प्रखंड के मो ईशा, रोहतास के नौहट्टा प्रखंड के गौरी शंकर सिंह, कल्याणपुर प्रखंड के तारणी दास,भोजपुर सहार प्रखंड के बीइओ शंभूनाथ सिंह, कल्याणपुर की बीइओ तारणी दास ,वैशाली के देसरी प्रखंड की मंजू कुमारी के खिलाफ विशेष विभागीय कार्रवाई की गयी है. इनमें से कुछ अवकाशप्राप्त पदाधिकारी भी शामिल हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इसी समयावधि के दौरान राज्य के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में किये गये कॉल रिसीव न करने के मामले में शिक्षा विभाग ने आराेपपत्र गठित करने के आदेश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel