[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मिशन एडमिशन : मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी का एडमिशन फॉर्म सात और एलकेजी का 13 जनवरी को मिलेगा

मिशन एडमिशन : मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी का एडमिशन फॉर्म सात और एलकेजी का 13 जनवरी को मिलेगा

0
मिशन एडमिशन : मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी का एडमिशन फॉर्म सात और एलकेजी का 13 जनवरी को मिलेगा

-स्कूल काउंटर से ही मिलेगा एडमिशन फॉर्म

संवाददाता, पटना

शहर के अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन की ओर से नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म जारी करने की तिथि घोषित कर दी गयी है. मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन फॉर्म सात जनवरी 2025 को जारी किया जायेगा. नर्सरी के लिए एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2025 तक तीन से चार वर्ष होनी चाहिये. वहीं एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. एलकेजी के लिए एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2025 तक चार से पांच वर्ष होनी चाहिए. नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म स्कूल काउंटर पर ही मिलेगा. एडमिशन फॉर्म केवल एक ही दिन मिलेगा. एडमिशन फॉर्म सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक ही मिलेगा. स्कूल की ओर से जारी नोटिस में अभिभावकों को बताया गया है कि जिस दिन फॉर्म जारी होगा, उसी दिन फॉर्म जमा करना होगा. फॉर्म जमा करने के बाद अभिभावकों को इंटरेक्शन की तिथि की जानकारी दी जायेगी. जिस दिन फॉर्म जारी होगा, उस दिन केवल अभिभावक ही स्कूल आयेंगे. इंटरेक्शन के दिन अभिभावकों को बच्चों को साथ लाना होगा. जो अभिभावक एक ही बच्चे के लिए नर्सरी और एलकेजी दोनों का फॉर्म भरेंगे, उनका एडमिशन फॉर्म कैंसिल कर दिया जायेगा.

संत डोमिनिक में 9 और संत माइकल में 26 दिसंबर को जारी होगा एडमिशन फॉर्म

शहर के बोरिंग रोड स्थित संत डोमिनिक सैवियोज हाइस्कूल की ओर से 9 दिसंबर से नर्सरी, एलकेजी और कक्षा एक के लिए एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में मिलना शुरू हो जायेगा. संत डोमिनिक सैवियोज हाइस्कूल में 20 दिसंबर तक एडमिशन फॉर्म मिलेगा. संत डोमिनिक सैवियोज हाइस्कूल में नर्सरी में 40, एलकेजी में 40 और कक्षा एक में 40 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. वहीं संत माइकल हाइस्कूल में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 26 दिसंबर से ऑनलाइन माध्यम से मिलना शुरू होगा. यहां एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 31 दिसंबर तक मिलेगा. संत माइकल हाइस्कूल में एलकेजी में 240 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. इच्छुक अभिभावक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित तिथि पर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

डॉन बॉस्को और लोयोला का जारी हुआ एडमिशन फॉर्म

डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से एलकेजी का एडमिशन फॉर्म एक दिसंबर को जारी कर दिया गया है. यहां एडमिशन फॉर्म 14 दिसंबर तक स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. यहां एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1600 रुपये रखी गयी है. यहां एलकेजी में 200 से 210 सीटों पर एलकेजी में एडमिशन लिया जायेगा. वहीं शहर के कुर्जी स्थित लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म एडमिशन फॉर्म तीन दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट loyolamontessoripatna.in और loyolapatna.edu.in पर जारी कर दिया गया है. नर्सरी और एलेकजी का एडमिशन फॉर्म 20 दिसंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है. लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी 110 और एलकेजी में 30 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel