[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए अब 27 तक कर सकते हैं आवेदन

सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए अब 27 तक कर सकते हैं आवेदन

0
सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए अब 27 तक कर सकते हैं आवेदन

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ज्वाइंट सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2025 के लिए आवेदन अब 27 अक्तूबर तक कर सकते हैं. उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो 30 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 तक खुलेगा. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अहम है. इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है. सीएसआइआर यूजीसी नेट परीक्षा 18 दिसंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी. परीक्षा में उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय मिलेगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. एनटीए के नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि के बारे में उम्मीदवारों को सूचित किया जायेगा. परीक्षा शुल्क सामान्य 1150 रुपये, सामान्य-इडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल): 600 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को 325 रुपए का शुल्क देना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel