[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बीएसएससी : द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा में अब 25311 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन 16 तक

बीएसएससी : द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा में अब 25311 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन 16 तक

0
बीएसएससी : द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा में अब 25311 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन 16 तक

– आयोग ने 819 पदों को जोड़ा, 13 विभागों में 25311 पदों पर होगी बहाली

– वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गयी है

संवाददाता, पटना

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्तियों के लिए रिक्तियों की संख्या में एक बार फिर बढ़ा दी है. आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 25,311 कर दी है. पहले पदों की संख्या 24492 थी, जिसमें 819 रिक्तियां जोड़ी गयी हैं. अब 25311 पदों पर नियुक्ती की जायेगी. इसमें अनारक्षित वर्ग में 11,145 पद, अनुसूचित जाति के लिए 3,525, अनुसूचित जनजाति के लिए 241, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 4,298, पिछड़ा वर्ग के लिए 2,755 तथा पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 839 पद निर्धारित किये गये हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2,508 पद रखे गये हैं.

इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी कोटे के तहत 516 पद आरक्षित हैं. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में पद निर्धारित किये गये हैं, जिसमें दृष्टिबाधित (VI) 277, श्रवण बाधित (डीडी) 263, अस्थि बाधित (ओएच) 264 और मानसिक/बहुविकलांग (एमडी/एमयूडी) 255 पद शामिल हैं. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि भी विस्तारित कर दी गयी है.

13 तक शुल्क कर सकते हैं जमा, 16 तक आवेदन का मिलेगा मौका:

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बहाली राज्य सरकार के 13 प्रमुख विभागों में की जायेगी. आयोग ने परीक्षा शुल्क जमा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ा दी है. वहीं, आवेदन 16 फरवरी तक कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक थी. आपको बता दें कि यह भर्ती 2023 में निकली थी. आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी www.onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel