[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : स्कूलों में अब नहीं तैयार होगा मध्याह्न भोजन, एजेंसी करेगी भोजन की व्यवस्था

कैंपस : स्कूलों में अब नहीं तैयार होगा मध्याह्न भोजन, एजेंसी करेगी भोजन की व्यवस्था

0
कैंपस : स्कूलों में अब नहीं तैयार होगा मध्याह्न भोजन, एजेंसी करेगी भोजन की व्यवस्था

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के लिए अब मध्याह्न भोजन नहीं तैयार किया जायेगा. बच्चों को मध्याह्न भोजन देने के लिए सेंट्रलाइज किचन शेड तैयार किया जा रहा है. इसके लिए जिले के चार प्रखंडों में एजेंसियों को भी बहाल कर लिया गया है. विभाग के अनुसार मध्याह्न भोजन बनाने के लिए सबसे पहले बख्तियारपुर, मोकामा, विक्रम और मनेर प्रखंड से इसकी शुरुआत जुलाई माह से की जायेगी. वर्तमान में एजेंसी द्वारा इन प्रखंडों में बनाये गये केंद्रीयकृत किचन की जांच मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय की ओर से की जा रही है.

चयनित एजेंसियां गाड़ियों से स्कूल तक पहुंचायेंगी भोजन

विभाग के अनुसार चयनित एजेंसियां केंद्रीयकृत किचन में तैयार किये गये मध्याह्न भोजन को गाड़ियों के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचायेंगी. स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या एजेंसी के पास रहेगी, उसी अनुसार वे खाना पहुंचायेंगी. खाना पहुंचाने के बाद बच्चों को खाना परोसने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधकों की होगी. बच्चों को भोजन परोसने के लिए स्कूल स्तर पर थाली और गिलास की व्यवस्था की जा चुकी है.

प्रत्येक प्रखंड में दो एजेंसी होंगे बहाल

जिले के सभी प्रखंडों में मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में दो-दो एजेंसियां बहाल की जायेंगी. वहीं बड़े प्रखंड के हिसाब से दो से अधिक एजेंसियां बहाल की जायेंगी. मिली जानकारी के अनुसार अगर चयनित प्रखंड बख्तियारपुर, मोकामा, विक्रम और मनेर में यह योजना सफल रही, तो अन्य प्रखंडों में भी अगस्त माह तक केंद्रीयकृत किचेन शुरू करने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel