[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सभी टी-प्वाइंट पर नो वेंडिंग व नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा सख्ती से कराएं पालन

सभी टी-प्वाइंट पर नो वेंडिंग व नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा सख्ती से कराएं पालन

0
सभी टी-प्वाइंट पर नो वेंडिंग व नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा सख्ती से कराएं पालन

पटना. राजधानी को जाम-मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने शनिवार को आयुक्त कार्यालय में यातायात प्रबंधन व अतिक्रमण उन्मूलन अभियान की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के सभी टी-प्वाइंट के 100 मीटर क्षेत्र में नो वेंडिंग जोन और नो पार्किंग जोन का बोर्ड तीन दिन के अंदर लगाकर सख्ती से पालन कराएं. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा. उन्होंने ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी से निगरानी, आइसीसीसी के माध्यम से रियल-टाइम मॉनीटरिंग और जिला नियंत्रण कक्ष से निगरानी के निर्देश दिये. बैठक में बताया गया कि पिछले छह माह में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है. इस दौरान करीब एक हजार सामान जब्त किये गये और लगभग 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं, यातायात पुलिस द्वारा नियम उल्लंघन पर 61 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel