[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 14 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, बिहार में नई सरकार गठन की उलटी गिनती शुरू

14 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, बिहार में नई सरकार गठन की उलटी गिनती शुरू

0
14 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, बिहार में नई सरकार गठन की उलटी गिनती शुरू
नीतीश कुमार

Bihar New CM: बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव सामने आ सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, वे लोकभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे, जिसके बाद 15 अप्रैल को नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होने की प्रबल संभावना है. शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जदयू कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और मंत्री विजय चौधरी सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, नयी सरकार की रूपरेखा और उसमें जदयू की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. शाम को हुई दूसरी बैठक में एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी जुटे. इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री लखींद्र पासवान, विधायक महेश्वर हजारी और नरेंद्र नारायण यादव मौजूद रहे.

नीतीश के दिल्ली शिफ्ट होने के संकेत, पटना में नया ठिकाना भी तैयार

राजनीतिक हलचल के बीच यह संकेत भी मिल रहे हैं कि इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार सक्रिय रूप से दिल्ली की राजनीति में भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है. इधर, पटना स्थित सात सर्कुलर रोड बंगले में तेजी से तैयारियां चल रही हैं. शनिवार को यहां सामान शिफ्ट किया गया. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद वे एक अणे मार्ग आवास खाली कर यहीं रहने लगेंगे.

लखींद्र पासवान बोले- सब ठीक है, जल्द फैसला होगा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री लखींद्र पासवान ने कहा कि सब कुछ ठीक है, बहुत जल्द सब तय हो जायेगा. उन्होंने संकेत दिया कि एनडीए नेतृत्व मिलकर अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा.

दिलीप जायसवाल और चिराग ने सीएम की रेस से बनायी दूरी

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच कुछ संभावित चेहरों ने खुद को रेस से बाहर बताया है. उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि वे इस दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार का विकास जारी रहेगा. वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का चेहरा बदल सकता है, लेकिन गठबंधन का फॉर्मूला वही रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है संकेत?

लगातार बैठकों, नेताओं के बयानों और आवास बदलाव की तैयारियों से साफ है कि बिहार में जल्द ही सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है. हालांकि सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है- एनडीए का नया चेहरा कौन होगा? कुल मिलाकर, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार दिख रही है. अब नजर सिर्फ अंतिम नाम पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: क्या है पीएम मोदी और नीतीश कुमार के रिश्तों का सच? जेडीयू नेता संजय झा ने खोला राज

बिहार में सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, सरकार ने जारी आदेश

Previous article चंपापुर में खराब जल स्रोतों की बनायी गयी सूची
Next article पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर किया जब्त
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel