[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम नीतीश कुमार? दो सेटों में किया नामांकन

कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम नीतीश कुमार? दो सेटों में किया नामांकन

0
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम नीतीश कुमार? दो सेटों में किया नामांकन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

Nitish Kumar Property: गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए नामांकन किया. इस दौरान उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी दी. सीएम नीतीश कुमार के पास अब तक टोटल 1.66 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है. इसके साथ ही साल 2024-25 में नीतीश कुमार का इनकम मात्र 7.87 लाख ही रहा.

हलफनामे में क्या-क्या दी जानकारी?

हलफनामे के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार के पास एक सोने की अंगूठी जो कि 20 ग्राम की है. एक चांदी की अंगूठी भी है, जिसकी कीमत लगभग 2.37 लाख रुपए है. इसके अलावा करीब 11.32 लाख वाली एक इकोस्पोर्ट्स गाड़ी है. इस गाड़ी को सीएम नीतीश कुमार ने 2015 में ही खरीदा था. नगद राशि टोटल 20552 रुपए है. यानी कि सीएम नीतीश के पास टोटल चल संपत्ति सिर्फ 17.91 लाख रुपए है.

सीएम नीतीश के पास कितनी अचल संपत्ति?

इसके अलावा अचल संपत्ति की बात करें तो, सीएम नीतीश के पास दिल्ली के द्वारका में संसद कोऑपरेटिव का एक फ्लैट है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 13.78 लाख रुपए में सीएम ने इसे साल 2004 में ही खरीदा था. यह फ्लैट लगभग एक हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है. अभी के समय में इस फ्लैट की कीमत लगभग 1.48 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा सीएम नीतीश के पास कोई जमीन नहीं है.

हलफनामे में सीएम नीतीश कुमार ने यह भी जानकारी दी कि उनके पास जिम के कुछ सामान जैसे कि ट्रेडमील, एक्सरसाइड साइकिल के साथ एक चरखा भी है. लेकिन बैंक खाते में उनकी कोई भी पूंजी नहीं है. सीएम नीतीश के समर्थक लगातार उन्हें साफ छवि वाला शख्स बताते रहे हैं. ऐसे में अब वे राज्यसभा जाने वाले हैं, तो वहां वे क्या कुछ अपनी छाप छोड़ते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

दो सेटों में सीएम नीतीश ने किया नॉमिनेशन

राज्यसभा की पांच सीटों के लिए टोटल 6 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके अलावा पांच अन्य प्रत्याशियों ने भी दो-दो सेट में नामांकन किया. जबकि रामनाथ ठाकुर ने तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया. हर सेट के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 10 विधायकों का प्रस्ताव चाहिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले सेट के प्रस्तावक विधायकों में प्रमोद कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, चेतन आनंद, सुनील कुमार, उमेश सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कलाधर प्रसाद मंडल, मो जमा खान, अजीत कुमार और हरिनारायण सिंह शामिल थे, जबकि दूसरे सेट के नामांकन पत्र के प्रस्तावक विजय कुमार चौधरी, मंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, मनोरंजन सिंह, राज कुमार राय, समृद्ध वर्मा, मनोरमा देवी, श्याम रजक, ललित नारायण मंडल और विनय कुमार चौधरी थे.

Also Read: CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

Previous article Free Fire MAX 6 मार्च 2026- रिडीम कोड्स से पाएं मुफ्त स्किन्स और हथियार
Next article नामकुम थाने की हाजत में आत्महत्या मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel