[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए भावुक दिन, संजय झा बोले- नीतीश के मार्गदर्शन में चलेगी नई सरकार

बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए भावुक दिन, संजय झा बोले- नीतीश के मार्गदर्शन में चलेगी नई सरकार

0
बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए भावुक दिन, संजय झा बोले- नीतीश के मार्गदर्शन में चलेगी नई सरकार
नीतीश कुमार और संजय झा

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक सोमवार को भावुक माहौल में हुई. बैठक खत्म होने के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए बेहद भावुक पल है. संजय झा ने बताया कि इस बैठक में नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक है. इसके बाद वह राज्यपाल से मिलने जाएंगे.

नीतीश ने बढ़ाया बिहार का सम्मान

संजय झा ने कहा कि भले ही नेतृत्व बदल जाए, लेकिन मौजूदा और आने वाली सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार की पहचान बदल दी. पहले लोगों को खुद को बिहारी कहने में झिझक होती थी, लेकिन अब बिहार का सम्मान पूरे देश में बढ़ा है.

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी इस मौके को भावुक बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य के लिए बहुत काम किया है. कैबिनेट बैठक में उन्होंने मंत्रियों और जनता के प्रति आभार जताया. उस दौरान माहौल इतना भावुक था कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोलीं लेसी सिंह

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह दिन उनके लिए गर्व और भावना दोनों से भरा है. उन्होंने बताया कि वह 1995 से नीतीश कुमार के साथ जुड़ी हुई हैं और उनके नेतृत्व को करीब से देखा है. जदयू विधायक और मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को हमेशा याद रखेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है कि वह आगे भी बिहार की चिंता करते रहेंगे.

यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है. आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के नाम पर फैसला लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: सबको भावुक कर गए नीतीश, बोले- जहां तक मुझसे हो सका, मैंने किया, अब नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन रहेगा…

Previous article तेजप्रताप की भविष्यवाणी- बिहार के अगले सीएम ‘रामजी’ होंगे, नीतीश पर क्या बोले?
Next article Jio का 36 दिन वाला प्लान, डेली डेटा के साथ मिलेगा 3 महीने फ्री JioHotstar
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel