[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘सुशासन बाबू’ अब बने पूर्व मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने बदला बायो, सम्राट चौधरी के लिए क्या लिखा?

‘सुशासन बाबू’ अब बने पूर्व मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने बदला बायो, सम्राट चौधरी के लिए क्या लिखा?

0
‘सुशासन बाबू’ अब बने पूर्व मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने बदला बायो, सम्राट चौधरी के लिए क्या लिखा?
सम्राट चौधरी के साथ नीतीश

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब पूर्व मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए नई सरकार के लिए भरोसा जताया है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है. अब उन्होंने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और जदयू अध्यक्ष के रूप में दर्ज किया है. यह बदलाव बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है.

सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य जल्द ही देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा.

Nitish On Samrat
‘सुशासन बाबू’ अब बने पूर्व मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने बदला बायो, सम्राट चौधरी के लिए क्या लिखा? 3

शपथ समारोह में दिखी गर्मजोशी

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार काफी एक्टिव नजर आए. उन्होंने सभी नेताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री आवास छोड़ने की तैयारी भी कर चुके हैं और जल्द नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं.

नीतीश के समर्थन से बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री

बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही. उनके प्रस्ताव पर ही एनडीए विधायकों ने सम्राट के नाम को मंजूरी दी.

एनडीए की नई सरकार का गठन

नई सरकार में जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. फिलहाल मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ही सरकार चला रहे हैं. कैबिनेट विस्तार विधानसभा में बहुमत साबित होने और अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा.

एनडीए बैठक में हुआ फैसला

एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने ही सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव को गठबंधन के सभी विधायकों ने समर्थन दिया. इस दौरान नीतीश कुमार ने खुद सम्राट चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया.

पुराने रिश्तों की झलक भी दिखी

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के परिवार का पुराना राजनीतिक रिश्ता रहा है. समता पार्टी के दौर में सम्राट के पिता शकुनी चौधरी भी नीतीश के साथ थे. दोनों ने मिलकर लालू यादव के खिलाफ ‘लव-कुश’ का समीकरण बनाया था.

शपथ के बाद काम में जुटे सम्राट चौधरी

शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी एक्टिव हो गए. उन्होंने सचिवालय जाकर पदभार संभाला और अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की.

Also Read: डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, उन्हीं की नीतियों पर चलेगी सरकार

Previous article क्या बारिश बिगाड़ेगी बेंगलुरु-लखनऊ का मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Next article नोइना के जाते ही मिहिर को आया तुलसी पर प्यार, विरानी हाउस में दिखा रोमांस
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel