[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के धन कुबेर चीफ इंजीनियर को नीतीश सरकार ने किया बर्खास्त, घर में ठूस-ठूसकर भरे थे कैश

बिहार के धन कुबेर चीफ इंजीनियर को नीतीश सरकार ने किया बर्खास्त, घर में ठूस-ठूसकर भरे थे कैश

0
बिहार के धन कुबेर चीफ इंजीनियर को नीतीश सरकार ने किया बर्खास्त, घर में ठूस-ठूसकर भरे थे कैश
तारिणी दास की तस्वीर

Nitish Government: बिहार सरकार ने भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में उनके ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद होने के बाद यह कड़ा फैसला लिया गया. नकदी की गिनती के लिए चार मशीनें मंगानी पड़ी थीं.

सरकार ने तुरंत प्रभाव से किया बर्खास्त

तारिणी दास को सेवानिवृत्ति के बाद दो साल का सेवा विस्तार मिला था, लेकिन काले धन की बरामदगी के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से उनका नियोजन रद्द कर दिया. इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव रमेंद्र कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

ठेकों में घोटाले की जांच जारी

ईडी की जांच में भवन निर्माण विभाग और सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में टेंडर मैनेज करने के नाम पर बड़े पैमाने पर घूसखोरी का खुलासा हुआ है. आरोप है कि ठेकेदारों से बिल पास करने के एवज में मोटी रकम वसूली जा रही थी. ईडी को मिले दस्तावेजों के आधार पर जिन अन्य अधिकारियों के ठिकानों से कम नकदी मिली है, उनकी आय और संपत्तियों की जांच भी जारी है.

ईडी की छापेमारी में 11.64 करोड़ कैश बरामद

गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में चीफ इंजीनियर तारिणी दास समेत सात लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 11.64 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए. यह कार्रवाई आईएएस संजीव हंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई. ईडी के अनुसार, छापेमारी ठेकेदार रिशु श्री की शिकायत के आधार पर की गई थी.

बिहार में जारी है भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान

सरकार के इस फैसले से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है. बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. ईडी और अन्य जांच एजेंसियां अब अन्य अफसरों और ठेकेदारों के बीच चल रही गड़बड़ियों की गहन जांच कर रही हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, कंधे पर शव लादकर लौट रहे जवान

Previous article सरहुल की शोभा यात्रा को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, भूल कर भी इन रास्तों पर न जाएं
Next article ट्विटर को 44 में खरीदकर एलन मस्क ने उसे 33 बिलियन डॉलर में क्यों बेचा?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel