[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार की सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार-इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

बिहार की सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार-इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

0
बिहार की सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार-इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road News: अगर आपके गांव की सड़क खराब है, तो अब शिकायत दबेगी नहीं. बिहार सरकार ने ग्रामीण सड़कों की निगरानी का नया तरीका शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बनी सड़कों पर अब क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं. सड़क खराब मिली तो ठेकेदार, इंजीनियर और अफसर सभी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

सड़क किनारे लगे बोर्ड पर होगा क्यूआर कोड

इस नई व्यवस्था में आम लोग भी निगरानी करेंगे. सड़क किनारे लगे बोर्ड पर क्यूआर कोड होगा. कोई भी व्यक्ति मोबाइल से इसे स्कैन कर सकता है. स्कैन करते ही उस सड़क की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी. अगर सड़क पर गड्ढा है या काम में खामी है, तो उसकी तस्वीर खींचकर सीधे विभाग को भेजी जा सकती है.

खास बात यह है कि लोगों द्वारा भेजी गई तस्वीरों का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से किया जा रहा है. इससे शिकायत की जांच तेज होगी. फर्जी शिकायतों पर भी रोक लगेगी. सही शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी.

23 जिलों में लागू हो चुकी है यह व्यवस्था

फिलहाल यह व्यवस्था बिहार के 23 जिलों में लागू हो चुकी है. शुरुआत पहले सीवान, सुपौल, जमुई, गया और मुंगेर से हुई थी. अब इसे और जिलों में बढ़ा दिया गया है. बाकी 15 जिलों में भी जल्द क्यूआर कोड से निगरानी शुरू होगी.

गया में लगाए गए हैं सबसे ज्यादा क्यूआर कोड

सबसे ज्यादा क्यूआर कोड गया जिले में लगाए गए हैं. यहां 74 सड़कों पर क्यूआर कोड लग चुके हैं. कटिहार में 60, मधेपुरा में 59, औरंगाबाद में 54, समस्तीपुर में 39 और रोहतास में 25 सड़कों पर यह व्यवस्था लागू है. पटना और दरभंगा में 19-19 सड़कों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं.

विभाग ने सभी जिलों के इंजीनियरों को दिया निर्देश

ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी जिलों के इंजीनियरों को निर्देश दिया है. हर सड़क पर रखरखाव से जुड़ा सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है. इसी बोर्ड पर ई-मार्ग पोर्टल से जनरेट किया गया क्यूआर कोड चस्पा किया जा रहा है.

सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी. सड़कों की गुणवत्ता पर सीधी नजर रहेगी. अब गांव की सड़क खराब हुई, तो जिम्मेदार बच नहीं पाएंगे. आम लोग ही अब सड़कों की निगरानी की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे.

Also Read: NDA में जाएंगे तेजप्रताप यादव? विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में बोले- समय पर सब साफ हो जाएगा…

Previous article न्याय सबके लिए कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को दी कानून जानकारी
Next article महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज में युवा दिवस का आयोजन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel