[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘खान फ्रॉड है…’, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बोले- उनके कोचिंग और अस्पताल की जांच होनी चाहिए

‘खान फ्रॉड है…’, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बोले- उनके कोचिंग और अस्पताल की जांच होनी चाहिए

0
‘खान फ्रॉड है…’, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बोले- उनके कोचिंग और अस्पताल की जांच होनी चाहिए
पत्रकारों से बातचीत करते नीरज बबलू

Khan Sir Controversy: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही खान सर के कोचिंग संस्थान और अस्पताल की भी जांच कराने की बात कही.

नीरज बबलू बोले- खान फ्रॉड है

नीरज बबलू ने कहा कि खान फ्रॉड है. उसके कोचिंग और अस्पताल की जांच होनी चाहिए. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि पूरे संस्थान की जांच कराई जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर लंबे समय से छात्रों को गुमराह कर धन अर्जित कर रहे हैं. उनके अनुसार, अब उनके आर्थिक स्रोतों की भी जांच होनी चाहिए. यह बात आज रविवार को उन्होंने पटना बीजेपी ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.

‘बहुरूपिया’ कहकर साधा निशाना

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह पहले से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर ने अलग-अलग तरीके से अपनी पहचान बनाई और छात्रों का भरोसा जीतकर आर्थिक लाभ कमाया. इसी कारण उन्होंने उन्हें “बहुरूपिया” बताया.

गिरफ्तारी की भी उठाई मांग

नीरज बबलू ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले का संज्ञान लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने खान सर की गिरफ्तारी की भी मांग की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

30 जून को अहम सुनवाई

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर 30 जून को सुनवाई होनी है. इसी दिन फायरिंग मामले और अन्य संबंधित याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई प्रस्तावित है. पुलिस की ओर से अपडेटेड केस डायरी भी अदालत में दाखिल की जा चुकी है.

खान सर के बॉडीगार्ड के हथियार का वेरिफिकेशन नहीं

जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, खान सर के बॉडीगार्ड तालेबर सिंह पर बिना अनुमति के उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर बिहार आने और नौकरी करने का आरोप है. जांच में यह भी दावा किया गया है कि इस हथियार का स्थानीय स्तर पर कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था.

Also Read: खान सर का बॉडीगार्ड यूपी से लाया था हथियार, पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं, जांच में हुआ खुलासा

Previous article मढ़ौरा में 41 हजार बच्चों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, पिलाई जाएगी पोलियों की खुराक
Next article एम्स देवघर में पहली बार सफल हुई ओपन हार्ट सर्जरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में रचा नया इतिहास 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel