[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पाटलिपुत्र से जनकपुर धाम के लिए चलेगी नयी ट्रेन

पाटलिपुत्र से जनकपुर धाम के लिए चलेगी नयी ट्रेन

0
पाटलिपुत्र से जनकपुर धाम के लिए चलेगी नयी ट्रेन

पटना. पटना से नेपाल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी होगी. पाटलिपुत्र रूट से जनकपुर (नेपाल) तक एक नयी ट्रेन चलायी जायेगी. दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू एक्सप्रेस के नाम से चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. आठ कोच की यह ट्रेन रोजाना पाटलिपुत्र जंक्शन से सोनपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जनकपुर होते हुए दरभंगा तक जायेगी. वहीं, जानकारों की मानें, तो पटना से नेपाल के लिए सीधे जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन चलाने का समय भी निर्धारित कर दिया है. हालांकि, अभी ट्रेन किस तारीख से चलेगी, इसको लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से मंथन जारी है.

पाटलिपुत्र से दरभंगा के तक नौ स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन :

पाटलिपुत्र स्टेशन से यह ट्रेन रोजाना रात 7:30 बजे खुलेगी. इसके बाद 7:35 बजे दीघा हाल्ट, 20:02 बजे सोनपुर, 20:15 बजे हाजीपुर, 21:25 बजे मुजफ्फरपुर, 22:08 बजे रुनीसैदपुर, 23:10 बजे सीतामढ़ी, 00:05 बजे जनकपुर, 00:28 बजे कमतौल और 00:55 बजे दरभंगा स्टेशन पर पहुंचेगी. यह ट्रेन दरभंगा जंक्शन से सुबह तीन बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 5:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वहीं पाटलिपुत्र जंक्शन पर यह ट्रेन सुबह आठ बजे पहुंचेगी.

इन्होंने की थी मांग :

फिजिशियन और समाजसेवी डॉ अमित कुमार ने पाटलिपुत्र से जनकपुर होते हुए दरभंगा के लिए मेमू एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी. उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे जोन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसके बाद पूमरे ने इस प्रस्ताव को बोर्ड को भेजा और बोर्ड ने ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी.

गोंदिया- भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी स्पेशल :

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी कड़ी में गोंदिया और भागलपुर के बीच एक ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह ट्रेन नौ अगस्त को गोंदिया से 11:20 बजे खुल कर अगले दिन को 06:10 बजे जसीडीह और 11:55 बजे सुल्तानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 12:35 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं, वापसी में यह 10 अगस्त को को भागलपुर से 13:35 बजे खुलकर 13:57 बजे सुल्तानगंज और 18:07 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 16:20 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel