[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Rail Line Bihar: बिहार में यहां बनेगी नई रेल लाइन, इन दो जिलों को होगा बड़ा फायदा, बेहतर हो सकेगी कनेक्टिविटी

New Rail Line Bihar: बिहार में यहां बनेगी नई रेल लाइन, इन दो जिलों को होगा बड़ा फायदा, बेहतर हो सकेगी कनेक्टिविटी

0
New Rail Line Bihar: बिहार में यहां बनेगी नई रेल लाइन, इन दो जिलों को होगा बड़ा फायदा, बेहतर हो सकेगी कनेक्टिविटी
सांकेतिक तस्वीर

New Rail Line Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए लोगों को सोचना नहीं पड़ रहा. इस बीच अब बिहार में रेल कनेक्टिविटी को भी बेहतर और मजबूत किया जा रहा है. दरअसल, सीतामढ़ी–जयनगर–निर्मली रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी गई है.

पीएम और सीएम का जताया आभार

रेलवे की तरफ से लिये गए इस फैसले को ऐतिहासिक माना जा रहा है. इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार संजय झा ने व्यक्त किया. इसके साथ ही सीतामढ़ी और मधुबनी के अलावा आस-पास के जिलों में रेल कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत होने की संभावना जताई.

सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों को होगा फायदा

सीतामढ़ी–जयनगर–निर्मली रेल लाइन के जरिये सीतामढ़ी और मधुबनी के अलावा अन्य जिलों को भी फायदा पहुंच सकेगा. फिलहाल तो जो भी यात्री इस रूट पर यात्रा करते हैं उन्हें लंबी दूरी का सफर तय करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन, इस परियोजना के पूरा हो जाने से लोगों का आना-जाना आसान हो सकेगा.

लोगों को मिल सकेंगे ये सभी फायदे…

इसके साथ ही नई रेल लाइन के बनने से पर्यटन के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. जानकारी के मुताबिक, मिथिला के लोगों की तरफ से काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी. हालांकि, अब हरी झंडी मिल जाने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. लोगों के सफर में समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी. इसके साथ ही उस इलाके के आस-पास नये-नये उद्योग-धंधे भी स्थापित किये जा सकेंगे. इस तरह से देखा जाए तो यह नई रेल लाइन लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाली है.

Also Read: Bihar Politics: पीके के आरोप पर अशोक चौधरी का तगड़ा जवाब, बोले- मजबूती से विरोधियों की छाती पर चढ़कर राजनीत करूंगा

Previous article भारत की अर्थव्यवस्था को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमी के कुलपति ने कही बड़ी बात
Next article गांधी-शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel