[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया नियम, अलग-अलग होंगे कलर कोड, कई रूटों पर नो एंट्री

पटना में ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया नियम, अलग-अलग होंगे कलर कोड, कई रूटों पर नो एंट्री

0
पटना में ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया नियम, अलग-अलग होंगे कलर कोड, कई रूटों पर नो एंट्री
पटना में सड़क पर खड़ी ऑटो और ई-रिक्शा की तस्वीर

Patna Traffic Rule: पटना के ट्रैफिक नियम में जल्द ही बदलाव देखने के लिए मिल सकेगा. राजधानी की मुख्य सड़कों बेली रोड, पुरानी बाईपास, एग्जीबिशन रोड, बाकरगंज, फ्रेजर रोड, गांधी मैदान, अनिसाबाद से फुलवारीशरीफ, अटल पथ और जेपी गंगा पथ पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे. सुरक्षा के नजरिए से ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाई गई है.

नई व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

जानकारी के मुताबिक, ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन के लिए तीन जोन में बांटकर हर एक जोन के निर्धारित रूट के अनुरूप कैपेसिटी के आधार पर तीन पहिया गाड़ियों का परमिट जारी होगा. रिजर्व और प्रीपेड ऑटो के परिचालन के लिए फ्री जोन रहेगा. इसे लेकर पटना प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े ने पटना शहरी इलाके में ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित और संचालित करने के साथ परमिट से संबंधित बैठक हुई थी.

परिवहन विभाग के सचिव ने क्या कहा?

परिवहन विभाग के सचिव ने कहा कि शहरों में चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा का विस्तृत डेटाबेस बनाया जाएगा. इसके बाद ऑटो और ई-रिक्शा को शहरी इलाके में परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अलग-अलग रूट के लिए कलर कोड

बैठक में आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा कि शहरी इलाकों में अलग-अलग रूटों के बीच अधिक दबाव को कम करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग कलर कोड निर्धारित किया गया है. सभी रूटों को जोन में बांटकर हर एक जोन के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के जोन और रूट का निर्धारण किया गया है. इस दौरान यात्रियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है.

इन ऑटो के लिए बनेगा फ्री जोन

जानकारी के मुताबिक, ऑटो और ई-रिक्शा को हर एक जोन के निर्धारित रूट के अनुरूप कैपेसिटी के आधार पर तीन पहिया गाड़ियों का परमिट जारी होगा. रिजर्व या प्रीपेड में चलने वाले ऑटो के लिए फ्री जोन बनाने का भी निर्णय लिया गया है. इस तरह से नई ट्रैफिक व्यवस्था जल्द ही देखी जा सकती है.

Also Read: 2 बार इंटरव्यू में फेल, लेकिन अधिकारी बनने का था जुनून, BDO बने बिहार के दिव्यांग बेटे की कहानी पढ़िए

Previous article सीवान में पिस्टल के दम पर मां के सामने युवक ने बेटी से की जबरदस्ती, फिर ग्रामीणों ने जो किया…
Next article cop revenge video: “भाई की मौत का बदला लूंगा…” कहने वाला सिपाही मोतिहारी पुलिस लाइन में तैनात, पुराना रहा है विवादित रिकॉर्ड
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel