[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनने वाले फोर लेन का निर्माण अटका, जानिए क्या है बड़ी वजह…

New Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनने वाले फोर लेन का निर्माण अटका, जानिए क्या है बड़ी वजह…

0
New Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनने वाले फोर लेन का निर्माण अटका, जानिए क्या है बड़ी वजह…
सांकेतिक तस्वीर

New Four Lane In Bihar: बिहार के कई जिलों में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य जारी है. इसी कड़ी में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोर लेन सड़क का निर्माण होना है. लेकिन, अब तक भू-अर्जन का काम पूरा नहीं होने के कारण सड़क का निर्माण कार्य अब भी अटक गया है. करीब 125 किलोमीटर की लंबाई में इस फोरलेन का निर्माण किया जाना है.

इस वजह से अटका काम…

जानकारी के मुताबिक, 537 मीटर इलाके के जमीन मालिकों को मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा सका है, जिसके कारण काम रूका हुआ है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से लक्ष्य तय किया गया था कि साल 2026 के अप्रैल महीने तक मुंगेर-मिर्जाचौकी फोर लेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए. लेकिन, कई कारणों से अप्रैल 2026 तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर संशय बना हुआ है.

मुंगेर में 26.6 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन का निर्माण

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन को लेकर मुंगेर जिले में 26.6 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन का निर्माण कार्य होना है. इसके लिए 147.5 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जरूरत है. दरअसल, फोरलेन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरुआत से ही लगातार किसी न किसी कारण से बाधित होता आ रहा है. फिलहाल जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं मिलने के कारण बाधा आ पड़ी है.

नौ किलोमीटर के इलाके में समस्या

जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक बाधा हेरुदियारा से नौवागढ़ी के बीच करीब नौ किलोमीटर तक जमीन अधिग्रहण में उत्पन्न हुई. इसी कड़ी में पहले सफियासराय के आस-पास के इलाकों में पहले से निर्मित मकान को बचाने के लिए आंदोलन शुरु हुआ. इसके बाद जानकीनगर के लोगों ने भी आक्रोश दिखाया. देखना होगा कि क्या कुछ कदम इसे लेकर उठाए जाते हैं.

फोर लेन के बनने से फायदा

इस सड़क के बनने से मुंगेर से भागलपुर और मिर्जाचौकी तक आवागमन में सुविधा होगी. खगड़िया से सहरसा और बेगूसराय तक की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इस सड़क के बनने से मुंगेर से कहलगांव, पीरपैंती और झारखंड जाना भी आसान हो जायेगा. साथ ही क्षेत्र के विकास, व्यापार, पर्यटन और आम लोगों की सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

Also Read: Bihar Police: बिहार पुलिस में ‘लेडी सिंघम’ का दबदबा, थाने से लेकर मुख्यालय तक निभा रहीं खास जिम्मेदारी

Previous article Bihar News: बेगूसराय में सीओ और डाटा ऑपरेटर घूस लेते धराए, निगरानी ने अंचल ऑफिस से किया गिरफ्तार
Next article नेपाल के वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर बरसाए लात-घूसे, सड़कों पर ‘केपी चोर देश छोड़’ के गूंजे नारे
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel