[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Four Lane In Bihar: पटना में यहां बनेगी फोरलेन सड़क, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इस महीने से शुरू होगा निर्माण

New Four Lane In Bihar: पटना में यहां बनेगी फोरलेन सड़क, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इस महीने से शुरू होगा निर्माण

0
New Four Lane In Bihar: पटना में यहां बनेगी फोरलेन सड़क, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इस महीने से शुरू होगा निर्माण
सांकेतिक तस्वीर

New Four Lane In Bihar: पटना में जल्द ही नए फोरलेन रोड पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी. बेली रोड में रूपसपुर से सगुना मोड़ के बीच मुख्य सड़क के साइड से नाले के ऊपर सड़क का निर्माण होना है. अगले महीने यानी कि अक्टूबर से सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए सड़क और नाला किनारे के पेड़ काटे जा रहे हैं. इससे लोगों का आना-जाना आसान हो सकेगा.

अधिकारियों द्वारा सर्वे के बाद काम शुरू

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए पटना वन प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा सर्वे के बाद प्रक्रिया शुरू हुई है. रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक बेली रोड के दोनों तरफ 2.7 किलोमीटर नाले के ऊपर सड़क का निर्माण होना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई है. कंसल्टेंट ने डिजाइन तैयार कर लिया है. इस पर लगभग 318.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

जमीन की मापी हुई पूरी

सूत्रों की माने तो, नाले के ऊपर सड़क बनाने के लिए जमीन की मापी पूरी हो गई है. सड़क निर्माण वाले हिस्से में दोनों तरफ पेड़ों को हटाने के बाद ही नाले पर सड़क का निर्माण संभव है. नाले से सटे अवैध स्ट्रक्चर हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है. जिसके बाद अब निर्माण के काम में तेजी आयेगी. अगले महीने से ही सड़क निर्माण का काम दिखने भी लगेगा. जिसके बाद गाड़ियां भी इस फोरलेन पर जल्द फर्राटे भरेंगी.

फोरलेन की सड़क होगी

दरअसल, नहर से सगुना मोड़ के बीच मुख्य सड़क के दोनों साइड नाले के ऊपर सड़क बनने से चौड़ाई बढ़ जायेगी. नयी सड़क फोरलेन की हो जायेगी. इस तरह से पटना को नया फोरलेन जल्द ही मिलने वाला है. बिहार सरकार की तरफ से बिहार में कई जगहों पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में सड़क के फोरलेन बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी.

Also Read: New Bridge In Bihar: बिहार के इस जिले में सुवर्ण नदी पर बनेगा पुल, लोगों की परेशानी हमेशा के लिए होगी खत्म

Previous article Bihar chaupal-2: जीवन भर दरी बिछाते रह जाइयेगा…,ऐसा है चुनावी सभा में जुटे कार्यकर्ताओं का दुख
Next article NEP का असर, होमवर्क का बदलता स्वरूप, रटने की जगह सोचने-समझने की ओर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel