[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Bus Stand Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा मॉडर्न बस स्टैंड, होगी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया, मिलेंगी ये सुविधाएं

New Bus Stand Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा मॉडर्न बस स्टैंड, होगी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया, मिलेंगी ये सुविधाएं

0
New Bus Stand Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा मॉडर्न बस स्टैंड, होगी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया, मिलेंगी ये सुविधाएं
सांकेतिक तस्वीर

New Bus Stand Bihar: बिहार के मुंगेर जिला को नया बस स्टैंड मिलने वाला है. यह बस स्टैंड पूरी तरह से मॉडर्न होगा. जिले के तारापुर में इस बस स्टैंड के बनने से लोगों को खास सुविधाएं मिल सकेगी. बिहार सरकार की तरफ से सार्वजनिक परिवहन में सुधार को लेकर यह निर्णय लिया गया है. इस बस स्टैंड के बनने से लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी.

बस स्टैंड के निर्माण में लागत

इस बस स्टैंड को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बनने से परिवहन सुविधाओं में बड़ा बदलाव हो सकेगा. इस मॉडर्न बस स्टैंड के निर्माण में करीब 6.77 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से मॉडर्न बस स्टैंड का निर्माण होगा. इसके निर्माण की जिम्मेदारी बुडको को सौंपी गई है.

क्या बोलें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी?

इसे लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को मजबूत करने के लिए लगातार नीतीश कुमार वाली एनडीए सरकार काम कर रही है. परिवहन विभाग बसों के मॉडर्नाइजेशन, पिंक बस सेवा और युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की मदद के जरिये ग्रामीण इलाकों में लोगों को गाड़ी खरीदने में मदद करता है.

हाल ही में बसों के किराये में भी दी थी छूट

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए हाल ही में बसों के किराये में छूट दी गई थी. इसके लिए 24 करोड़ 06 लाख रुपये मंजूर भी किये गए थे. ऐसे में अब तारापुर में मॉडर्न बस स्टैंड के बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी हाई लेवल वाली सुविधा मिल सकेगी. इतना ही नहीं इस परियोजना से रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो सकेगी. यह बस स्टैंड तारापुर के लोगों के लिए भी बेहद खास मानी जा रही है.

Also Read: Durga Puja Bihar: 2 अक्टूबर के दिन पटना के गांधी मैदान में ऐसी होगी व्यवस्था, जानिए किस गेट से मिलेगी एंट्री

Previous article 4G सिम होने के बाद भी फोन में नहीं पकड़ रहा BSNL 4G नेटवर्क? एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
Next article Deepika Padukone को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दुआ के जन्म के समय दीपिका से मिली
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel