[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Bridge In Bihar: बिहार के इन दो जिलों के बीच खास तकनीक से गंडक नदी पर बनेगा शानदार पुल, जानिए क्या होगा फायदा

New Bridge In Bihar: बिहार के इन दो जिलों के बीच खास तकनीक से गंडक नदी पर बनेगा शानदार पुल, जानिए क्या होगा फायदा

0
New Bridge In Bihar: बिहार के इन दो जिलों के बीच खास तकनीक से गंडक नदी पर बनेगा शानदार पुल, जानिए क्या होगा फायदा
सांकेतिक तस्वीर

New Bridge In Bihar: बिहार के अलग-अलग जिलों में कई सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच मुजफ्फरपुर और सारण जिले के बीच गंडक नदी पर एक पुल बनाया जायेगा. यह पुल मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के फतेहाबाद से सारण जिले के तरैया प्रखंड के चंचलिया तक बनेगा. हाल ही में इस पुल का शिलान्यास किया गया था.

मुजफ्फरपुर और सारण के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

दरअसल, काफी लंबे समय से पुल निर्माण की मांग लोगों की तरफ से की जा रही थी. जिसके बाद आखिरकार पुल का निर्माण जल्द ही शुरू किया जायेगा. यह पुल मुजफ्फरपुर और सारण दोनों जिलों के लिए बेहद खास होने वाला है. दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. इसके साथ ही विकास और व्यापार के नये अवसर भी मिल सकेंगे.

क्या होगी पुल बनाने की तकनीक?

जानकारी के मुताबिक, गंडक नदी पर बनने वाले इस पुल को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जायेगा. 38 स्पैन वाला 60 मीटर लंबा पीएससी बॉक्स सेल और सुपरस्ट्रक्चर मेन पुल का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा पहुंच मार्ग पर तीन अन्य छोटे पुलों पीएससी सुपरस्ट्रक्चर का भी निर्माण किया जायेगा.

पुल के बनने से क्या होगा लोगों को फायदा?

इस पुल के बनने से लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा. आपात परिस्थिति में लोगों के पास एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा. इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियों के लिये रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. पुल के बनने से उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा. दरअसल, पुल के आस-पास के इलाकों में आवागमन आसान होने से उद्योग-धंधे स्थापित किये जा सकेंगे.

फिलहाल क्या है व्यवस्था?

फिलहाल मुजफ्फरपुर से सारण जाने के लिये रेवा-मकेर मार्ग के जरिये लोगों को जाना पड़ता है, जो कि काफी लंबी दूरी है. पुल के बनने से बसैठा और फतेहाबाद होते हुए सीधे तरैया और फिर सारण लोग आसानी से पहुंच सकेंगे. इससे लोगों के समय के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आ सकेगी.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव का डेट अनाउंस होते ही हरकत में प्रशासन, बॉर्डर इलाके में चप्पे-चप्पे पर बनाये गए चेकपोस्ट

Previous article गारंटीड रिटर्न के लिए ये 5 Post Office Schemes जरूर देखें!
Next article Viral Video : डंडा उठाकर मारने लगा बंदर, मगरमच्छ छटपटा कर भागा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel