[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Bridge In Bihar: बिहार और यूपी के बीच घटेगी दूरी, गंडक नदी पर बनने वाले इस पुल को लेकर जानिये बड़ा अपडेट

New Bridge In Bihar: बिहार और यूपी के बीच घटेगी दूरी, गंडक नदी पर बनने वाले इस पुल को लेकर जानिये बड़ा अपडेट

0
New Bridge In Bihar: बिहार और यूपी के बीच घटेगी दूरी, गंडक नदी पर बनने वाले इस पुल को लेकर जानिये बड़ा अपडेट
सांकेतिक तस्वीर

New Bridge In Bihar: बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद विकास कार्यों में तेजी ला दी गई है. एक बार फिर पुल और सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस बीच बेतिया और गोरखपुर के बीच बनने वाले पुल को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, पुल बनाने को लेकर वित्तीय मंजूरी दे दी गई है. जिसके बाद अब टेंडर का रास्ता भी साफ हो गया है. इस पुल के बनने से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच की दूरी कम होने वाली है.

केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी

वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद अब बस केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने का इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, इस पुल को गंडक नदी के ऊपर बनाया जायेगा. यह पुल बेतिया के मनुआपुल को यूपी के कुशीनगर में तिवारीपट्टी सेवराही को जोड़ेगा. दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक हुई थी. इसी बैठक में एनएच 727एए पर पुल निर्माण को लेकर मंजूरी दी गई.

बेतिया से गोरखपुर के बीच घटेगी दूरी

जानकारी के मुताबिक, इस पुल की कुल लंबाई 10.5 किलोमीटर होगी. नेशनल हाइवे (727एए) 29 किलोमीटर लंबा है. यह हाईवे बिहार में 27 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश में 2 किलोमीटर है. यह पुल बन जाने के बाद बिहार के बेतिया से यूपी के गोरखपुर और कुशीनगर की दूरी कम हो जाएगी. बेतिया से गोरखपुर की दूरी अभी लगभग 160 किलोमीटर है. नया पुल बनते ही गोरखपुर की दूरी 125 और कुशीनगर की दूरी 103 किलोमीटर की जगह 73 किलोमीटर हो जाएगी.

Also Read: Deepak Prakash: तेज प्रताप यादव ने मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर किया पोस्ट, कहा- है ना मोदी-नीतीश का जादू?

Previous article Methi Makki Saag Recipe: सर्दियों का देसी स्वाद मेथी मक्की का साग, जो बढ़ाए सेहत और स्वाद 
Next article डोनाल्ड ट्रंप ने दिलाई याद तो खुली जेलेंस्की की आंख, ‘जीरो ग्रैटिट्यूड’ वाले तंज पर दिया ये जवाब
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel