[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Bridge In Bihar: बिहार के इस जिले में सुवर्ण नदी पर बनेगा पुल, लोगों की परेशानी हमेशा के लिए होगी खत्म

New Bridge In Bihar: बिहार के इस जिले में सुवर्ण नदी पर बनेगा पुल, लोगों की परेशानी हमेशा के लिए होगी खत्म

0
New Bridge In Bihar: बिहार के इस जिले में सुवर्ण नदी पर बनेगा पुल, लोगों की परेशानी हमेशा के लिए होगी खत्म
सांकेतिक तस्वीर

New Bridge In Bihar: बिहार में एक और नया पुल बनने वाला है. कैमूर जिले में सुवर्ण नदी पर लंबे समय से पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने वाली है. जिले में सुवर्ण नदी पर भाड़ाखांड में नया पुल बनेगा. जिसके बनने से लोगों की परेशानी हमेशा के लिए खत्म होगी. साथ ही ग्रामीणों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है.

इन गांवों के लोगों को फायदा

जानकारी के मुताबिक, कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के टोड़ी पंचायत और आस-पास के गांवों के लोगों को इस पुल के बनने से बड़ा फायदा हो सकेगा. भगवानपुर, टोड़ी, परमालपुर, खिरी, बसंतपुर, सुगीयापोखर, मोहनपुर के साथ अन्य गांवों के बीच संपर्कता बढ़ जायेगी. दरअसल, बारिश के दिनों में गांव के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. उनके लिए नदी पार करना किसी खतरे के कम नहीं होता. लेकिन, पुल के बनने से इस समस्या का हल हो सकेगा.

पुल की लंबाई और लागत

इस पुल की लंबाई 160 फीट और चौड़ाई 24 फीट होगी. इस पुल को लगभग 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा. पुल तैयार होने के बाद ग्रामीणों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे. बीमारी में इलाज के लिए मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई नहीं झेलनी पड़ेगी. इसके अलावा व्यापारियों को भी सहूलियत होगी. वे आसानी से बाजार तक पहुंच सकेंगे और खर्च भी कम आयेगा.

लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर

इसके अलावा रोजगार और कारोबार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे युवाओं को भी लाभ होगा. ग्रामीणों का मानना है कि पुल बनने से लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और विकास की मुख्य धारा से वे जुड़ पाएंगे. शनिवार को ही पुल के निर्माण को लेकर मंत्री मोहम्मद जमा खान शिलान्यास किया. इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार का धन्यवाद भी किया.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इस जिले से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

Previous article Neem Karoli Baba: अगर आपके साथ घट रही हैं ये बातें, तो समझिए जल्द बदलेंगे आपके भाग्य
Next article Gaya News: महाबोधि मंदिर में हिडन कैमरा से जासूसी, तीन युवक हिरासत में
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel