[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना BJP Office Patna: 200 करोड़ की लागत से बनेगा बीजेपी का नया हाईटेक प्रदेश मुख्यालय, डिजिटल वॉर रूम के अलावा रहेगी ये फैसिलिटी

BJP Office Patna: 200 करोड़ की लागत से बनेगा बीजेपी का नया हाईटेक प्रदेश मुख्यालय, डिजिटल वॉर रूम के अलावा रहेगी ये फैसिलिटी

0
BJP Office Patna: 200 करोड़ की लागत से बनेगा बीजेपी का नया हाईटेक प्रदेश मुख्यालय, डिजिटल वॉर रूम के अलावा रहेगी ये फैसिलिटी
पटना में बनेगा बीजेपी का नया ऑफिस

BJP Office Patna: बिहार भाजपा को जल्द ही एक नया, मॉडर्न और हाईटेक प्रदेश मुख्यालय मिलने जा रहा है. राजधानी पटना में पाटली पथ के करीब पाटलिपुत्र जंक्शन के पीछे स्थित जमीन पर इस भव्य कार्यालय का निर्माण किया जायेगा. पार्टी संगठन को मजबूत करने और भविष्य की चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.

केंद्र से मंजूरी मिलने का इंतजार

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा. नया प्रदेश मुख्यालय करीब 13 से 15 हजार वर्गफुट जमीन पर तैयार होगा. इसके निर्माण पर लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. नये मुख्यालय का नक्शा और डिजाइन दिल्ली से विशेष रूप से तैयार कराया गया है.

भवन की डिजाइन और संरचना पर हुई समीक्षा

दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय निर्माण समिति की बैठक में इस प्रस्तावित भवन की डिजाइन और संरचना की विस्तार रूप से समीक्षा की जा चुकी है. नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से हरी झंडी दे दी जायेगी.

नये ऑफिस में होगी ये सभी सुविधाएं

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय के लिए पाटलिपुत्र स्टेशन के पास जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है. लेकिन मौजूदा पुराना प्रदेश कार्यालय भी पहले की तरह बना रहेगा और उसका उपयोग जारी रहेगा. नये मुख्यालय में सुरक्षा और तकनीक को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी. एंट्री गेट से लेकर एग्जिट तक पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. भवन में डिजिटल वॉर रूम, अत्याधुनिक कॉल सेंटर, आइटी सेल और चुनाव प्रबंधन कक्ष की व्यवस्था होंगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके.

200 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन, सभी प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारियों के लिए अलग-अलग रूम बनाये जायेंगे. इसके अलावा प्रदेश सरकार में शामिल भाजपा के सभी मंत्रियों के लिए भी आधुनिक और सुविधाजनक केबिन बनाए जाने की योजना है. नया मुख्यालय बिहार भाजपा की संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक तैयारियों का बड़ा केंद्र बनने वाला है. इसके निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Also Read: Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात, करायेंगे हेल्थ चेकअप

Previous article Anjeer Benefits: सर्दियों में अंजीर खाने के चमत्कारी फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Next article Viral Video: नूडल्स की दीवानी निकली गिलहरी, रात को छुप-छुपकर खाते हुए वीडियो वायरल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel