[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना NEET छात्रा मौत : कपड़ों पर मिले ‘सफेद दाग’ ने खोला खौफनाक राज, 21 साल के कातिल की तलाश!

पटना NEET छात्रा मौत : कपड़ों पर मिले ‘सफेद दाग’ ने खोला खौफनाक राज, 21 साल के कातिल की तलाश!

0
पटना NEET छात्रा मौत : कपड़ों पर मिले ‘सफेद दाग’ ने खोला खौफनाक राज, 21 साल के कातिल की तलाश!
पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में FSL का सबसे बड़ा खुलासा! छात्रा के कपड़ों पर मिला 18-21 साल के युवक का स्पर्म.

Neet Student Death Fsl Report : पटना: जहानाबाद की मेधावी छात्रा, जो राजधानी पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी, उसकी मौत की गुत्थी अब और उलझती जा रही है. जिस मामले को पुलिस शुरुआत में ‘आत्महत्या’ मानकर फाइलों में दबाने की कोशिश कर रही थी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की लेटेस्ट रिपोर्ट ने उस थ्योरी को पूरी तरह पलट दिया है. इस खुलासे के बाद अब यह मामला सीधे तौर पर संदिग्ध हत्या और यौन उत्पीड़न की ओर इशारा कर रहा है.

कपड़ों पर मिले 18 से 21 साल के युवक की तलाश

Patna NEET student murder case की जांच कर रही FSL को छात्रा के कपड़ों पर पुरुष स्पर्म (Sperm) मिले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि फॉरेंसिक विश्लेषण के अनुसार, यह स्पर्म किसी 18 से 21 साल के युवक का है. इस साइंटिफिक लीड के बाद SIT ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. अब तक 15 से अधिक संदिग्ध युवकों के DNA सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनका मिलान कपड़ों पर मिले नमूनों से किया जाएगा.

‘डंप डेटा’ से खुलेगा हॉस्टल का राज!

विशेष जांच दल (SIT) केवल वैज्ञानिक साक्ष्यों पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल सबूतों पर भी काम कर रही है. पुलिस ने घटना के समय और तारीख के आधार पर हॉस्टल के आसपास का ‘डंप टावर लोकेशन’ डेटा निकाला है. उस रात छात्रा के मोबाइल के संपर्क में कौन था और हॉस्टल के आसपास कितने बाहरी मोबाइल सक्रिय थे, इसकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

आत्महत्या की कहानी निकली झूठी!

11 जनवरी को इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी. परिजनों ने शुरू से ही इसे हत्या बताया था, लेकिन पुलिस की शुरुआती थ्योरी सुसाइड के इर्द-गिर्द घूम रही थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब FSL की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं. हर दिन होते नए खुलासे बता रहे हैं कि हॉस्टल की चारदीवारी के भीतर उस रात कुछ बेहद खौफनाक हुआ था. अब सबकी निगाहें DNA रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स (CDR) पर टिकी हैं. क्या पुलिस उस 21 साल के संदिग्ध तक पहुँच पाएगी? यह सवाल अब पूरे पटना में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read : ‘मैं सवर्ण हूं, मुझे फांसी दो…’, पटना में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, छात्रों ने कहा- काला कानून वापस लो

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel