[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना NEET छात्रा मौत केस : सहेली से घंटों पूछताछ, डरे-सहमे परिजन बोले- SIT बना रही दबाव

NEET छात्रा मौत केस : सहेली से घंटों पूछताछ, डरे-सहमे परिजन बोले- SIT बना रही दबाव

0
NEET छात्रा मौत केस : सहेली से घंटों पूछताछ, डरे-सहमे परिजन बोले- SIT बना रही दबाव
SIT से पूछताछ की सांकेतिक तस्‍वीर.

Neet Student Death Case SIT : नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रहस्यमयी मौत के मामले में एसआईटी की जांच अब छात्रा के बेहद करीबी दायरे तक पहुंच गई है. गुरुवार को एसआईटी की पांच सदस्यीय टीम ने मृत छात्रा की सहे‍लियों से भी संपर्क साधा. SIT बचपन की सहेली से घंटों अकेले में पूछताछ की. इस बातचीत से मृतका की सहेली के परिजन खासे नाराज हैं.

बचपन की सहेली से SIT ने की पूछताछ, परिजन डरे

बताया जा रहा है कि मृत छात्रा की यह सहेली तीसरी कक्षा से मृतका के साथ पढ़ती आ रही थी. इस वक्‍त वह भी पटना में रहकर उसी कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी. जिसमें नीट की छात्रा पढ़ रही थी. घटना के बाद ये सहेली भी प्रभात हॉस्पिटल मृतका से मिलने पहुंची थी. एसआईटी की टीम दोपहर करीब 1 बजे कोचिंग संस्थान पहुंची थी. इस टीम ने इस छात्रा से शाम 4 बजे तक गहन पूछताछ की. इससे इस छात्रा के परिजन भी डरे हुए हैं. 

क्‍या कबूल कराना चाहती है पुलिस!

सहेली के पिता, जो एक रिटायर्ड फौजी हैं, उनका आरोप है कि उनकी बेटी अभी कम उम्र की है. उनकी बच्‍ची से एसआईटी ने अकेले में घंटों पूछताछ की. जो उचित नहीं है. यह बात उन्‍होंने प्रभात खबर के जहानाबाद संवाददाता अश्विनी कुमार से कही. सहेली के पिता का कहना है कि पुलिस जिस अंदाज में सवाल कर रही है, उससे उनकी बेटी मानसिक रूप से काफी डर गई है. परिजनों का आरोप है कि एसआईटी दबाव बनाकर कुछ कबूल कराने की कोशिश कर रही है.

डायरी बनी पूछताछ की वजह

पूछताछ का एक बड़ा कारण वह डायरी है, जिसे पुलिस ने लड़की के कमरे से जब्त किया है. एसआईटी डायरी की लिखावट और मृत छात्रा की हैंडराइटिंग की पुष्टि के लिए कोचिंग पहुंची थी. अब इस कहानी में एक और ट्विस्ट है. पुलिस इस डायरी को अहम सबूत सुराग मान रही है. मगर मृतका के परिजनों का दावा है कि जो डायरी पुलिस लेकर गई है, वह मृत छात्रा की है ही नहीं.

मृतका के परिजनों ने SIT पर लगाया आरोप

मृतका के परिजनों की ओर से डायरी से इनकार करने के बाद यह मामला फिर पेचीदा हो गया. एक तरफ दवाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ सहेली से लंबी पूछताछ और डायरी की सच्चाई जांच के नए एंगल की तरफ इशारा कर रही है. फिलहाल, एसआईटी हर पहलू से जांच कर रही है लेकिन परिजनों का कहना है कि सच तक पहुंचने के बजाय जांच एजेंसी सवालों का नया जाल बुनती जा रही है.

छात्रा की मौत का रहस्‍य सवालों के घेरे में

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मामला आत्महत्या का है? हादसे का या फिर किसी गहरी साजिश का? इसका जवाब शायद जांच की अगली परत में छिपा हो. मगर, स्थानीय लोगों का कहना है बिहार में दुष्कर्म के ज्यादातर मामले पुलिस के दस्‍तावेजों में ही दम तोड़ देते हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में क्‍या सच्‍चाई सामने आती है. 

जहानाबाद से प्रभात खबर संवादाता अश्विनी कुमार की रिपोर्ट.

Also Read : पटना में एक और दिल दहला देने वाली वारदात, एकतरफा प्यार में आशिक ने लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Previous article हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Next article महावीरी जुलूस में दिखाये हैरतअंगेज करतब
Avatar Of Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel