[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मांगें पूरी नहीं होने पर होगा राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन : प्राथमिक शिक्षक संघ

मांगें पूरी नहीं होने पर होगा राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन : प्राथमिक शिक्षक संघ

0
मांगें पूरी नहीं होने पर होगा राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन : प्राथमिक शिक्षक संघ

संवाददाता, पटना

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर संघ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगा. कहा कि राज्य सरकार को लगातार मांग पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. सरकार ने आज तक स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया है. उन्होंने सभी कोटि के शिक्षकों विशेष कर महिला एवं विकलांग शिक्षकों का अविलंब इच्छित स्थानांतरण करने, इ-शिक्षा कोष पर उपस्थिति की वैकल्पिक व्यवस्था करने, राज्य में नियुक्त नियमित शिक्षकों को स्नातक शिक्षक व प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति देने आदि मांगों को पूरा करने की अविलंब मांग की. कहा कि बिहार में टीआरइ-4 शिक्षक नियुक्ति की अधिसूचना अब तक नहीं निकली है, जिससे नियुक्ति की आस में बैठे छात्र आक्रोशित हैं. उनके ऊपर लाठियां बरसायी जा रही हैं. पुरुष सिपाही द्वारा महिला शिक्षक अभ्यर्थियों की पिटाई की जा रही है, जो बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है. वहीं सचिव मनोज कुमार ने कहा कि संघ के नाम पर कुछ लोग जाली संगठन बनाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिन पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि ट्रांसफर नीति स्पष्ट होनी चाहिए. महिलाओं का स्थानांतरण उनके निवास से नजदीक में होना चाहिए और उनको उचित सम्मान भी मिलना चाहिए. वहीं संघ पूर्वी क्षेत्र के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रेमचंद ने कहा कि बिहार में कई एक जिले में स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों का वेतन दो-दो महीने से लंबित है, जिसका भुगतान यथाशीघ्र होना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel