[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna : हजार रुपये के स्टांप पेपर पर शपथपत्र देकर करवा सकेंगे संपत्ति का नामांतरण

Patna : हजार रुपये के स्टांप पेपर पर शपथपत्र देकर करवा सकेंगे संपत्ति का नामांतरण

0
Patna : हजार रुपये के स्टांप पेपर पर शपथपत्र देकर करवा सकेंगे संपत्ति का नामांतरण

अनुपम कुमार, पटना : शहर में रहने वाले लोग हजार रुपये के स्टांप पेपर पर कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष शपथपत्र देकर अब पटना नगर निगम के रिकॉर्ड में संपत्ति का नामांतरण करवा सकेंगे. ऑनलाइन पोर्टल में इसके लिए संशोधन किया जायेगा. विदित हो कि ऑनलाइन पोर्टल में इसके लिए प्रावधान नहीं होने से जबसे ऑनलाइन नामांतरण शुरू हुआ था, पैतृक संपत्ति के अपने नाम पर करने की यह पुरानी व्यवस्था बंद हो गयी थी. ऑनलाइन पोर्टल पर केवल रजिस्टर्ड बंटवारे के लिए ही प्रावधान था, जिसमें लोग रजिस्ट्री का पेपर डाल कर ही संपत्ति अपने नाम दर्ज करवा सकते थे. लेकिन अब फिर से शपथपत्र के आधार पर बंटवारा कर नामांतरण कराने की पुरानी व्यवस्था भी लागू हो जायेगी. साथ ही लोगों के पास रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर 100 रुपये के स्टांप पेपर पर आपसी बंटवारा कर उसके आधार पर नामांतरण करवाने का विकल्प भी मौजूद रहेगा. सशक्त स्थायी समिति ने इस पर अपनी मुहर पहले ही लगा दी है और 30 जुलाई को होटल लेमन ट्री में दोपहर 12:30 बजे से होने वाली पटना नगर निगम की निगम बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी भी मिल जायेगी और उसके बाद ऑनलाइन पोर्टल में संशोधन कर इसे लागू कर दिया जायेगा.

संप हाउस से भी वसूला जायेगा कचरा शुल्क

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क में एक नयी श्रेणी इंस्टीट्यूशनल बल्क सॉलिड वेस्ट जेनेरेटर जोड़कर अब संप हाउस से भी 5000 रुपये कचरा शुल्क वसूला जायेगा. इसके अलावा हर वार्ड में गंदगी वाले स्थानों को साफ करवाकर वहां सेल्फी प्वाइंट बनाने समेत 17 अन्य एजेंडे भी बैठक में प्रस्तुत किये जायेंगे, जिन पर मुहर लगेगी. इसमें नौ फरवरी और चार मार्च को आयोजित निगम बोर्ड की कार्यवाही की संपुष्टि भी शामिल होगी. पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों में एकत्रित हो गये मेटल और नॉन मेटल स्क्रैप की नीलामी के लिए एमएसटीसी लिमिटेड से एमओयू को मंजूरी, प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच सबमरसिबुल बोरिंग लगााना, दशरथा बारहमसिया में तालाब निर्माण और पटना नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सेवानिवृत्त, मृत, कार्यमुक्त व अनुपस्थित कर्मियों के स्थान पर आउटसोर्स एजेंसी से मानव बल उपलब्ध करवाना भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं.

इ-कचरा वाहन अब चार्जिंग के लिए नहीं रुकेंगे, तुरंत चार्ज बैटरी लगा कर किये जायेंगे रवाना

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य में संलग्न इ-वाहनों को नयी स्वापिंग पॉलिसी के अंतर्गत अब बैटरी चार्ज करने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा, बल्कि चार्जिंग स्टेशन पर पहले से चार्ज बैटरी उसमें तुरंत लगाकर रवाना कर दिया जायेगा. इससे समय की बचत होगी. बैठक में नंद गोला घाट पर स्वीकृत शवदाह गृह के निर्माण के लिए 1.92 करोड़ और शवदाह मशीन के लिए 1.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति, पटना नगर निगम में तीन वर्कशॉप बनाने और संपत्ति कर और ठोस कचरा प्रबंधन शुल्क संबंधित आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निष्पादन की मानक प्रक्रिया में संशोधन पर भी विचार होगा. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत डीजल चालित वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित करने के लिए स्वीकृत राशि में से 10 करोड़ रुपये फ्लाइओवर के नीचे और अन्य जगहों पर प्लांटेशन कार्य में इस्तेमाल के लिए देने को भी इसमें मंजूरी मिलेगी. नगर निगम क्षेत्र को ओपन मैनहोल फ्री कराने और रामाचक बैरिया में लिगेसी फ्रेश वेस्ट की बायो माइनिंग भी बैठक के एजेंडे में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel