[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सांसद मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में पटना में मुसलमानों की वर्तमान स्थिति पर मंथन, शिक्षा और रोजगार पर बल

सांसद मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में पटना में मुसलमानों की वर्तमान स्थिति पर मंथन, शिक्षा और रोजगार पर बल

0
सांसद मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में पटना में मुसलमानों की वर्तमान स्थिति पर मंथन, शिक्षा और रोजगार पर बल
मुसलमानों की वर्तमान स्थिति पर मंथन करते गणमान्य

फुलवारी शरीफ से अजीत की रिपोर्ट
Muslim Community Meeting : फुलवारी शरीफ स्थित हारुन नगर गृह निर्माण सहयोग समिति लिमिटेड के कम्यूनिटी हॉल में रविवार को बिहार एवं देश में मुसलमानों की सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने की.

शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर हुई चर्चा

बैठक की शुरुआत पवित्र कुरआन पाक की तिलावत से हुई. इसके बाद वक्ताओं ने मुसलमानों की वर्तमान स्थिति, शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और समाज के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, जागरूकता और एकता सबसे आवश्यक है.

संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर दिया गया बल

बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने भाग लिया. वक्ताओं ने समाज के हितों की रक्षा, संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण और विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया.

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

बैठक में इमारत-ए-शरिया के नाजिम मौलाना सैयदुर रहमान, सांसद तारिक अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. ए. फातिमी, पूर्व विधायक डॉ. एजहार, बिहार विधान परिषद सदस्य मो. सोहैब, पूर्व विधायक अबु दोजाना, मोहम्मद शाहिद परवेज, होदा साहब, अरशद अब्बास सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

समाज की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का संकल्प

बैठक के अंत में समाज की बेहतरी, आपसी एकता, शिक्षा के प्रसार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: किसान पिता के संघर्षों का परिणाम, बेटा SDO बन पहली बार पहुंचा घर, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

Previous article पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी का असर: नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल दो दिन बंद, बड़ी कक्षाओं का समय बदला
Next article औचक निरीक्षण करने पटना साइंस कॉलेज पहुंचे सीएम सम्राट, समस्याओं को देख अधिकारियों को लताड़ा
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel