[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिक्रम में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाईं पारंपरिक कलाबाजियां

बिक्रम में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाईं पारंपरिक कलाबाजियां

0
बिक्रम में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाईं पारंपरिक कलाबाजियां
जुलूस में करतब दिखाते युवक.

पटना के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट
Patna News : खिदमत खल्क कमिटी इमामबाड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस असपुरा, नया पुल, नोनिया टोला, शहीद स्मारक सहित विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से गुजरते हुए थाना रोड स्थित इमामबाड़ा के पास संपन्न हुआ. पूरे मार्ग में लोगों ने ताजिया का स्वागत किया और अमन, भाईचारे तथा शांति की दुआ मांगी.

Image 1454
बिक्रम में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाईं पारंपरिक कलाबाजियां 4

हजरत इमाम की याद में निकला जुलूस

जुलूस का नेतृत्व खलीफा मफूज अहमद नियाजी ने किया. उन्होंने कहा कि यह जुलूस करबला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला जाता है. उन्होंने बताया कि करबला की घटना इंसानियत, सत्य, न्याय और बलिदान का संदेश देती है तथा अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की प्रेरणा प्रदान करती है.

Image 1455
बिक्रम में अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाईं पारंपरिक कलाबाजियां 5

या हुसैन के नारे लगाए

जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी और तलवार की हैरतअंगेज कलाबाजियों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. पूरे मार्ग में या हुसैन के नारों से माहौल गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने मातमी रस्मों का पूरी आस्था के साथ पालन किया.

जुलूस के दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर इरफान, रेहान, इकराम, ईमान, दानिश, पप्पू मियां, फिरोज मियां, अब्दुल, महमूद मियां सहित कमिटी के अनेक सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे. आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समिति ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में जुलूस की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहे और पूरे आयोजन के दौरान निगरानी बनाए रखी गई.

Previous article औरंगाबाद में तिरंगे के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, गूंजे हिंदू-मुस्लिम एकता के नारे
Next article Motihari CO Transfer: एक ही जिले में ऐसा तबादला पहले नहीं देखा! सिर्फ 7 KM दूर भेजे गए अधिकारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel