[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पप्पू यादव की क्यों बढ़ी परेशानी? अभी जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद

पप्पू यादव की क्यों बढ़ी परेशानी? अभी जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद

0
पप्पू यादव की क्यों बढ़ी परेशानी? अभी जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद
पुलिस कस्टडी में पप्पू यादव

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गुरुवार को भी राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उन्हें नए मामलों में कस्टडी में लेने का आदेश दिया है. अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा. पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना में दर्ज पुराने मामलों को फिर से खोल दिया है. ये केस 2017 और 2019 के बताए जा रहे हैं. कोर्ट ने इन मामलों में भी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक कस्टडी में रखने का फैसला दिया है. अब पप्पू यादव को हर केस में अलग-अलग जमानत लेनी होगी.

गुरुवार को पप्पू यादव कोर्ट पहुंचे थे. लेकिन बम की अफवाह के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. अब जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी.

6 फरवरी की रात पप्पू यादव को किया गया था गिरफ्तार

पप्पू यादव को 6 फरवरी की रात 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अचानक उनके आवास पहुंची थी. बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए थे. काफी देर तक हंगामा चला. इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर चली गई.

पुराने मामले में जमानत, तीन और केस में बेल जरूरी

पुराने मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी. लेकिन गिरफ्तारी के दौरान हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एक अन्य केस दर्ज हुआ. इसी मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार अब कम से कम तीन मामलों में उन्हें जमानत लेनी जरूरी है. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के एक मामले में उन्हें पहले ही राहत मिल चुकी है. बाकी मामलों में शुक्रवार को सुनवाई होगी.

पप्पू यादव के वकील ने क्या कहा?

उनके वकील शिवनंदन ने कहा कि नए कांडों में उनका प्रोडक्शन कराया गया है. अब बेल के लिए अलग से याचिका दायर करनी होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर पुराने केस खोलकर उन्हें जेल में रखा जा रहा है.

बताया जा रहा है कि कोतवाली के दो पुराने मामलों और बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा से जुड़े केस में कानूनी प्रक्रिया चल रही है. वकील का कहना है कि ये मामले आंदोलन और धरना प्रदर्शन से जुड़े थे.

राहुल गांधी ने उठाए थे सवाल

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए थे. वहीं पप्पू यादव लगातार NEET छात्रा मौत मामले में सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं. अब सबकी नजर शुक्रवार की सुनवाई पर टिकी है.

Also Read: पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में दिखे 2 लड़के, पिता बोले- हत्या हुई है

Previous article पानी पटवन में करंट लगने से किसान की मौत
Next article बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में कई पकड़े गये
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel