[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पीपीयू और अगस्त्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

पीपीयू और अगस्त्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

0
पीपीयू और अगस्त्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

-नयी शिक्षा नीति के तहत आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क इंटर्नशिप का अवसर

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. विश्वविद्यालय ने गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था अगस्त्य फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया. एमओयू के समय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव प्रो अबू बकर रिजवी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव रंजन, तथा इंटर्नशिप को-आर्डिनेटर एवं प्लेसमेंट हेड डॉ मोहम्मद अली और अगस्त्य फाउंडेशन के डायरेक्टर रामजी रघवन मौजूद रहे. इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय के आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को निशुल्क इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त होगा. इससे विद्यार्थियों के अकादमिक अध्ययन को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी.

पीपीयू के कॉलेजों में 18 शिक्षकों की पाेस्टिंग

इधर, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में पर्यावरण विज्ञान के 18 असिस्टेंट प्रोफेसरों पोस्टिंग की गयी. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह कार्रवाई की गयी है. कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी ने बताया कि यह राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जिसने शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर त्वरित कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों की पोस्टिंग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel