[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सर्वाधिक संवेदनशील बूथ व विधानसभा क्षेत्र दूसरे चरण में, वोटिंग समय में किया गया बदलाव

सर्वाधिक संवेदनशील बूथ व विधानसभा क्षेत्र दूसरे चरण में, वोटिंग समय में किया गया बदलाव

0
सर्वाधिक संवेदनशील बूथ व विधानसभा क्षेत्र दूसरे चरण में, वोटिंग समय में किया गया बदलाव

संवाददाता,पटनाभारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा और बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए मतदान के समय में परिवर्तन किया है. सामान्य रूप से आयोग ने मतदान के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराने का निर्णय लिया है. विधानसभा क्षेत्रों की संपूर्ण व्यवस्था को देखते हुए कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तो 500 से अधिक बूथों में भी शाम पांच बजे तक मतदान कराया जायेगा. बदले गये वोटिंग समय के अनुसार दूसरे चरण में सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्रों और बूथों में वोटिंग का समय बदला गया है.

आयोग द्वारा जारी मतदान की समय सारिणी के अनुसार पहले चरण के सिमरी बख्तियारपुर और महिषी के सभी बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जायेगा जबकि इसी चरण में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक कराया जायेगा. सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के शेष बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक होगा. दूसरे चरण में चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा के सभी बूथों पर मतदान निर्धारित समय से एक घंटा पहले शाम पांच बजे तक ही कराया जायेगा. इसके अलावा दूसरे चरण के कटोरिया विधानसभा के 121 बूथों, बेलहर के 140 बूथों, चेनारी के 62 बूथों, गोह के 25 बूथों, नवीनगर के 26 बूथों, कुटुम्बा के 169 बूथों, औरंगाबाद के 57 बूथों, रफीगंज के 125 बूथों, गुरुआ के 12 बूथों, शेरघाटी के 48 बूथों, इमामगंज के 361 बूथों, बाराचट्टी के 36 बूथों और बोधगया 20 बूथों पर मतदान शाम पांच बजे तक होगा जबकि इन विधानसभा की शेष बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel