[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ग्रीवांस पोर्टल पर सबसे अधिक आ रही छुट्टी के आवेदन

ग्रीवांस पोर्टल पर सबसे अधिक आ रही छुट्टी के आवेदन

0
ग्रीवांस पोर्टल पर सबसे अधिक आ रही छुट्टी के आवेदन

संवाददाता, पटना त्योहारी सीजन शुरू होते ही शिक्षा विभाग के ग्रीवांस पोर्टल पर सबसे अधिक छुट्टी के आवेदन आ रहे हैं. जिले के स्कूलों में कार्यरत 24 हजार शिक्षकों में सबसे अधिक आवेदन छुट्टी के ही आ रहे हैं. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार सामान्य दिनों में 1500 से दो हजार शिक्षक प्रतिदिन अवकाश पर रहते हैं. जबकि एक हजार शिक्षक ऐसे हैं जो दूसरे जगह पर प्रतिनियुक्त है और वे वहीं से उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इसके बावजूद जब त्योहारी सीजन शुरू होते ही शिक्षकों की बड़ी संख्या में छुट्टी के आवेदन आने लगे हैं. छुट्टी लेने वाले में ऐसे शिक्षक सबसे अधिक हैं जिनका घर स्कूल से काफी दूर है. दुर्गा पूजा को देखते हुए अब तक विभाग को तीन हजार से अधिक छुट्टी के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. सरकारी स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी 29 से दो अक्टूबर तक निर्धारित की गयी है. जिले में एक हजार ऐसे शिक्षक है जो 22 सितंबर से छुट्टी का आवेदन दे चुके हैं. छुट्टी का करण दुर्गा पूजा का पाठ बताया गया है. वेतन को लेकर भी आ रही शिकायतें पोर्टल पर छुट्टी के बाद सबसे अधिक शिक्षक वेतन को लेकर शिकायत कर रहे हैं. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार कुछ शिक्षकों ने शिकायत की है कि उनका वेतन नियमित नहीं हुआ है. इसमें सबसे अधिक नवनियुक्त शिक्षक शामिल हैं. हालांकि वेतन का मामला विभागीय स्तर पर निबटाया जा रहा है. पटना सिटी अंचल के एक स्कूल के प्रधान शिक्षक ने बताया कि दुर्गा पूजा, छठ-दीपावली और होली के समय पर शिक्षकों की काफी कमी हो जाती है. स्थानीय शिक्षक के सहारे स्कूल संचालित किए जाते हैं. कुछ शिक्षकों को चुनाव कार्य में बीएलओ के रूप में लगाया गया है. सितंबर से दिसंबर तक स्कूलों में 22 दिनों की है छुट्टी त्योहार को देखते हुए सितंबर से लेकर दिसंबर माह तक स्कूलों में कुल 22 दिन (रविवार को छोड़कर) छुट्टी रहेगी. इसमें दुर्गा पूजा में 29 सितंबर से दो अक्टूबर, 20 से 29 अक्टूबर तक धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा की छुट्टी रहेगी. पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा-गुरु नानक जयंती, 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश और क्रिसमस-डे की छुट्टी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel