[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 128 सीसीटीवी कैमरों व 18 वाच टावरों से होगी निगरानी

128 सीसीटीवी कैमरों व 18 वाच टावरों से होगी निगरानी

0
128 सीसीटीवी कैमरों व 18 वाच टावरों से होगी निगरानी

पटना. गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में आम लोगों का प्रवेश गेट संख्या पांच, छह व सात से होगा. मीडिया का प्रवेश गेट संख्या नौ से होगा. समारोह की तैयारियों का डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने गांधी मैदान में भ्रमण कर जायजा लिया. उन्होंने पदाधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की सुदृढ़ व त्रुटिरहित तैयारी सुनिश्चित करने को कहा. गणतंत्र दिवस समारोह के दिन कार्यक्रम की 128 सीसीटीवी से निगरानी होगी. नियंत्रण कक्ष व 18 वाच टावर से पूरे परिसर पर नजर रखी जायेगी. चार जोन में बांट कर हो रही तैयारी : गांधी मैदान को चार जोन में बांटकर एडीएम व एएसपी के नेतृत्व में तैयारी चल रही है. प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने व विधि-व्यवस्था के निर्धारित मानकों के अनुसार काम हो रहा है. दीर्घा में आने-जाने के रास्ते पर सूचना व साइनेज की व्यवस्था रहेगी. सुरक्षा को लेकर अस्थायी थाने व नियंत्रण कक्ष कार्यरत हैं. डीएम ने कहा कि सभी महादलित टोलों में झंडोत्तोलन होगा जिसमें समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडोत्तोलन करेंगे. निरीक्षण के दौरान डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, सिटी एसपी मध्य आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel