[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मोकामा शूटआउट केस: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली

मोकामा शूटआउट केस: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली

0
मोकामा शूटआउट केस: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली
Anant Singh की फाइल फोटो

Mokama Shootout Case: मोकामा शूटआउट केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अभी बाहुबली जेल में ही रहेंगे. जमानत याचिका अब ऊपरी अदालत में दाखिल की जाएगी. अनंत सिंह के वकील ने अदालत में कहा था कि उनके मुवक्किल को किसी ने गोली चलाते नहीं देखा. जनप्रतिनिधि होने के नाते पंचायती के लिए अपने आदमी को सोनू-मोनू को बुलाने के लिए भेजा था. मोनू ने फायरिंग की, जो पूर्व विधायक के समर्थक उदय यादव को गोली लगी थी. ऐसे में पूर्व विधायक पर 307 और आर्म्स एक्ट का मामला ही नहीं बन रहा है. इसलिए उन्हें बेल दी जाए.

ACJM 1 की कोर्ट ने पुलिस से मांगी थी केस डायरी

बता दें कि मोकामा शूटआउट केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की करने, गाली गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं. बता दें कि इससे पहले पिछली सुनवाई 30 जनवरी को हुई थी. हियरिंग के दौरान पटना सिविल कोर्ट के ACJM 1 की कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी मांगी थी.

Also Read: बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, भोज के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

करीब 60 से 70 राउंड हुई थी फायरिंग

बता दें कि 22 जनवरी बुधवार की शाम पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मोकामा के नौरंगा गांव पहुंचे थे. वहां गैंगस्टर सोनू-मोनू और अनंत समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी. इस दौरान 60 से 70 राउंड फायरिंग होने की बात कही गई थी. फायरिंग का एक वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा था. 53 सेकेंड के वीडियो में 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article मोतिहारी में दो मजिस्ट्रेट की लापरवाही, इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुपस्थिति पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Next article रोहित-गंभीर के बीच मतभेद- अतीत की बात, मैच से पहले साथ डिनर और हंसी मजाक, वायरल हुआ वीडियो
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel