[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Mokama Murder : दुलारचंद की हत्या के बाद देर रात मोकामा पहुंचे पप्पू यादव, बोले- बाहुबलियों को टिकट देंगे तो हत्या नहीं होगी?

Mokama Murder : दुलारचंद की हत्या के बाद देर रात मोकामा पहुंचे पप्पू यादव, बोले- बाहुबलियों को टिकट देंगे तो हत्या नहीं होगी?

0
Mokama Murder : दुलारचंद की हत्या के बाद देर रात मोकामा पहुंचे पप्पू यादव, बोले- बाहुबलियों को टिकट देंगे तो हत्या नहीं होगी?
मोकामा में पप्पू यादव

Mokama Murder : 30 अक्टूबर को मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई. यह घटना भदौर थाने के बसावनचक गांव के पास जनसुराज पार्टी के मोकामा से प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार करने के दौरान घटी. जिसके कारण इस इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. इस बीच रातों रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मोकामा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली. साथ ही एनडीए पर जमकर हमला भी बोला.

पप्पू यादव बोले- और कितने यादवों की बलि चढ़ेगी

दरअसल, पप्पू यादव रात को ही फेसबुक लाइव आये थे. इस दौरान उन्होंने फेसबुक पर लिखा, पुटूस यादव के बाद अब दुलारचंद यादव जी. क्या भूलेगा मोकामा ? एनडीए की सरकार में और कितने यादवों की बलि मोकामा में चढ़ेगी? क्या ये राक्षस राज दिल्ली की मीडिया को नहीं दिखाता? दुलारचंद यादव जी के परिवार को गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. क्या बिहार को फिर से चुनावी हिंसा में सत्ता पक्ष ने जान बूझ कर धकेल दिया है?

‘बाहुबलियों को टिकट देंगे तो हत्या नहीं होगी?’

इसके साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा, बिहार है तो हत्या होगी ही. नेता बाहुबलियों को टिकट देंगे तो हत्या नहीं होगी? सारे माफिया को आपने टिकट दिया है. कहीं पप्पू पांडेय कहीं धूमल सिंह तो कहीं कोई और. ऐसे में क्या उम्मीद कीजिएगा कि गोली नहीं चले. इस दौरान पप्पू यादव ने एनडीए पर जोरदार हमला बोला.

पप्पू यादव ने किया पुटुस हत्याकांड का जिक्र

पप्पू यादव ने इस दौरान पुटुस हत्याकांड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, वहां पर इससे पहले भी उन्होंने मारा था. हम पुटुस हत्याकांड में गये थे. लेकिन फिर जिसने मारा उसी को आपने टिकट दे दिया. यादवों की तो बात ही विचित्र है. हमारे बच्चों को मारा और हमारे लोग ही वोट कर रहें. आज दुलारचंद की हत्या हुई है. कल किसी महतो पर पत्थर चलाया जायेगा. इस तरह से सांसद पप्पू यादव पूरी तरह से भड़के रहें.

परिजनों ने अनंत सिंह पर लगाया आरोप

दरअसल, चुनाव को लेकर आपसी संघर्ष में पटना जिले में हत्या की यह पहली घटना है. घटनास्थल पर पटना पुलिस के आलाधिकारी के साथ ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं. दुलारचंद यादव घोसवरी के तारतार गांव के रहने वाले थे. दुलारचंद यादव के परिजनों ने हत्या करने का आरोप एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगाया है. परिजनों का कहना है कि पैर में गोली मारने के बाद उनके शरीर पर गाड़ी चढ़ा दी गयी. हालांकि, पुलिस इसे संदेहास्पद स्थिति में मौत मान रही है.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के बरौनी से 7 शहरों के लिये इस दिन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये टाइमिंग

Previous article Sardar Patel Quotes In Hindi: लौह पुरुष सरदार पटेल के टॉप 20 अनमोल विचार, जो आज भी जोश और एकता की मिसाल हैं
Next article Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर लग रहा है भद्रा, जानें किस तरह से होंगे सारे रीति-रिवाज
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel