[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 498 करोड़ से भव्य बनेगा मोइनुल हक स्टेडियम, BCA और SIDPL के बीच हुआ करार, 30 एकड़ में फैलेगा क्रिकेट कॉम्प्लेक्स

498 करोड़ से भव्य बनेगा मोइनुल हक स्टेडियम, BCA और SIDPL के बीच हुआ करार, 30 एकड़ में फैलेगा क्रिकेट कॉम्प्लेक्स

0
498 करोड़ से भव्य बनेगा मोइनुल हक स्टेडियम, BCA और SIDPL के बीच हुआ करार, 30 एकड़ में फैलेगा क्रिकेट कॉम्प्लेक्स
मोइनुल हक स्टेडियम 2 साल में बनकर होकर तैयार

Patna, धर्मनाथ: मोइनुल हक स्टेडियम अगले दो वर्ष में नये रंग-रूप में बन कर तैयार हो जायेगा. यह बिहार को दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम होगा. पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने इसकी घोषणा की. साथ ही बीसीए और एसआइडीपीएल के बीच कुल 498 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समझौते पर दस्तखत हुए.

30 एकड़ में बनेगा स्टेडियम

बीसीए के सचिव जियाउल अरफीन ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के तहत लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट अवसंरचना विकसित की जायेगी. उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल खिलाड़ियों को आधुनिक अभ्यास और प्रतियोगिता की सुविधा उपलब्ध करायेगी, बल्कि राज्य की क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नया रूप मिलेगा.

उन्होंने कहा कि 498 करोड़ रुपये की इस परियोजना को फेज वाइज और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर पूरा ध्यान दिया जायेगा. बीसीए का मकसद है कि बिहार के खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिल सके. उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम के बन जाने से पटना में भी आइपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होगा.

बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि यह परियोजना बिहार में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक ठोस पहल है. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनने वाला यह क्रिकेट कॉम्प्लेक्स भविष्य में बड़े टूर्नामेंटों के आयोजन की क्षमता विकसित करेगा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आवास, प्रैक्टिस पिच को प्रायोरिटी के आधार पर विकसित किया जायेगा, ताकि प्रतिभाओं को बेहतर वातावरण मिल सके.

Mou Patna Stadium
Mou पर हुआ हस्ताक्षर

दो ग्राउंड बनेगा

स्टेडियम परिसर में दो ग्राउंड बनाये जायेंगे. एक इंटरनेशनल मैचों के लिए, तो दूसरा बीसीसीआइ के घरेलू मैचों के लिए. इंटरनेशनल स्टेडियम में फिजियो रूम, ड्रेसिंग रूम, शॉवर, कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधाएं होंगी. साथ ही, बॉक्स नेट बनाये जायेंगे. इसमें 12-18 पिचें प्रैक्टिस करने के लिए बनायी जायेंगी.

स्पोर्ट्स हॉस्टल बनेगा

स्टेडियम में एक स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाया जायेगा. तीन फ्लोर के इस हॉस्टल में 300 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी. डाइनिंग रूम भी बनाया जायेगा. इसके अलावा, तीन से चार फ्लोर की मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा भी रहेगी. इसमें दो से तीन हजार गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं.

Moinul Haq Stadium Gate
ऐसा बनेगा गेट

तीन मेन गेट होंगे

स्टेडियम में प्रवेश के लिए तीन मुख्य द्वार बनाये जायेंगे. ये द्वार उत्तर, दक्षिण और पश्चिम की ओर बनाये जायेंगे. इसके अलावा कई छोटे-छोटे गेट भी बनेंगे.

उत्तर और दक्षिण दिशा में बनेगा पवेलियन

इंटरनेशनल स्टेडियम की उत्तर और दक्षिण दिशा में दो पवेलियन बनेंगे. दोनों पवेलियन 4-5 फ्लाेर के होंगे. स्टेडियम की पूर्व और पश्चिम साइड में दर्शक दीर्घा बनेगा. दीर्घा 3-4 फ्लोर का होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2-3 माह में काम शुरू होने उम्मीद

मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण काम के शुरू होने में कई बाधाएं हैं. जिसके कारण काम शुरू में दो से तीन माह लग सकते हैं. स्टेडियम परिसर में मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है. कदमकुआं थाना और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सेंटर भी स्टेडियम परिसर में है.

बीसीए के अधिकारियों ने बताया कि इन मुद्दों पर 11 फरवरी को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक है. उम्मीद है कि बैठक में इन समस्याओं के समाधान को लेकर पॉजिटिव बातचीत होगी.

इसे भी पढ़ें:  पटना में सरेआम दारोगा की बेटी से छेड़खानी, भाई को बीच सड़क पीटा, पुलिस के सामने दी धमकी

Previous article Garhwa: रंका में अतिक्रमण हटाने का विरोध, आक्रोशित ग्रामिणों ने 1 घंटे NH को किया जाम
Next article पंचायत पीरी के हांहे व लोसोदाग गांव में सड़क नहीं
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel