[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के गांवों की सोलर एनर्जी से बदलेगी सूरत, हर जिले में डेवलप होगा ‘मॉडल सोलर विलेज’

बिहार के गांवों की सोलर एनर्जी से बदलेगी सूरत, हर जिले में डेवलप होगा ‘मॉडल सोलर विलेज’

0
बिहार के गांवों की सोलर एनर्जी से बदलेगी सूरत, हर जिले में डेवलप होगा ‘मॉडल सोलर विलेज’
सांकेतिक तस्वीर

Solar Village In Bihar: बिहार के हर जिले में एक गांव को ‘मॉडल सोलर विलेज’ के रूप में डेवलप किए जाने की प्लानिंग की गई है. अब तक 11 गांवों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लोगों को फायदा मिल सकेगा. जानकारी के मुताबिक, इस योजना को लागू करने के लिए बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) ने सभी जिलों के डीएम से संभावित गांवों की लिस्ट मांगी है.

इस आधार पर मिलेगा ‘मॉडल सोलर विलेज’ का दर्जा

जानकारी के मुताबिक, ‘मॉडल सोलर विलेज’ दर्जा पाने के लिए कुछ मापदंडों को पूरा करना होगा. इसके लिए पहली शर्त यह होगी कि गांव की आबादी 5 हजार से अधिक होनी चाहिए. दूसरी यह कि जिला स्तर पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, इस दौरान जिला कमेटी मानकों की जांच करेगी. तीसरी यह होगी कि जिस भी गांव में ग्रामीण सबसे ज्यादा सोलर पैनल लगवाएंगे, उसी गांव को ‘मॉडल सोलर विलेज’ का दर्जा दिया जाएगा.

सोलर पैनल लगवाने पर इतनी मिल रही सब्सिडी

सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से भारी सब्सिडी भी लोगों को दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अगर 1 किलोवाट का पैनल लगवाते हैं तो 30 हजार रुपए और 2 किलोवाट का पैनल लगवाने पर लगभग 60 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. इतना ही नहीं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनकी मदद के लिए बैंक भी सिर्फ 7 प्रतिशत के कम ब्याज दर पर 2 लाख रुपए तक का लोन दे रही है. इसे 7 से 8 सालों में आसान किस्तों में वापस किया जा सकता है.

क्या है सरकार का लक्ष्य?

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से संचालित इस योजना का लक्ष्य साल 2026-27 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है. इसके तहत आम नागरिकों को अपने घरों में बिजली उत्पादन के लिए सशक्त बनाया जाएगा. जिला स्तर पर इस योजना को सफल बनाने के लिए मॉडल सोलर गांव का चयन किया जाना है. इस योजना के अंतर्गत सामुदायिक सौर ऊर्जा संयंत्र, सरकारी भवनों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट, सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट, सौर सिंचाई प्रणाली और अन्य रिन्यूएबल एनर्जी की तकनीकों को शामिल किया जाएगा.

Also Read: JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

Previous article ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?
Next article बिजी सड़क पर नमाज पढ़ना पड़ा भारी, यूपी में युवक गिरफ्तार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel