[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बदमाशों ने यात्री का लैपटॉप कर दिया गायब

बदमाशों ने यात्री का लैपटॉप कर दिया गायब

0
बदमाशों ने यात्री का लैपटॉप कर दिया गायब

संवाददाता, पटना गाजीपुर के रहने वाले सुमित कुमार यादव का बैग ट्रेन संख्या 13121 से चोरी हो गया. वे दुर्गापुर से गाजीपुर का सफर कर रहे थे. इस दौरान जब ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची तो वे वॉशरूम गये. लैपटॉप उनकी सीट पर रखी थी. वे जब वॉशरूम से वापस लौटे तो बैग को गायब पाया. उस बैग में उनके लैपटॉप के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, चाबी व अन्य सामान थे. इस संबंध में सुमित कुमार यादव के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है. दार्जिलिंग के रहने वाले सांगमू लेपचा का हैंड बैग बदमाशों ने सिलिगुढ़ी से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक सफर करने के दौरान सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से गायब कर दिया. उस बैग में उनके चार हजार नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान थे. उनके बयान पर पटना जंक्शन में केस दर्ज किया गया है. इसी प्रकार, दमन की रहने वाली नेहा का बैग बदमाशों ने भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से गायब कर दिया. बैग में आइफोन, दो हजार नकद रुपये, चार्जर व अन्य सामान थे. नेहा ने रेल पुलिस को बताया है कि उनका ट्रेन जब पटना जंक्शन पहुंचा तो उनके बैग को किसी ने चोरी कर लिया. इस संबंध में नेहा के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है. मोबाइल फोन चोरी कर खाता से कर ली निकासी बदमाशों ने पटना से नयी दिल्ली जा रहे वैशाली के जंदाहा निवासी मन्नी कुमार का मोबाइल फोन जंक्शन पर चोरी कर ली. साथ ही खाते से सारे पैसों की निकासी कर ली. मन्नी के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है. साथ ही साउऊ बिहार एक्सप्रेस से रायपुर से पटना की सफर कर रहे अजय मोहन कुमार का ट्रॉली बैग बदमाशों ने गायब कर दिया. अजय मोहन कुमार के बयान पर राजेंद्र नगर जीआरपी में केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel