[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पूजा की डलिया से मंत्री रेणु देवी का मोबाइल गायब, हो रही छानबीन

पूजा की डलिया से मंत्री रेणु देवी का मोबाइल गायब, हो रही छानबीन

0
पूजा की डलिया से मंत्री रेणु देवी का मोबाइल गायब, हो रही छानबीन

पटना सिटी. अगमकुआं स्थित श्री शीतला माता मंदिर में रविवार को पूजा करने पहुंची पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी का मोबाइल पूजा की डलिया से गायब हो गया. बताया मंत्री रेणु देवी रविवार की दोपहर अगमकुआं स्थित श्री शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए परिवार के साथ पहुंची थीं. उनके हाथ में पूजा का डलिया था. साथ ही चार-पांच की संख्या में सुरक्षा गार्ड भी साथ था. वह मंदिर परिसर में पहुंचीं और छोटा बैगनुमा पर्स को डलिया में रख दिया था, जब पूजा कर वह बाहर निकलीं, तो बैग और उसमें रखा मोबाइल गायब था. इसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंदिर परिसर से लेकर आसपास में मंत्री के मोबाइल नंबर पर घंटी बजा कर खोजने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली. इसी बीच बाइपास थाना की पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस पदाधिकारी और बल के साथ पहुंचे. इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी को देखा गया. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि मंत्री की पूजा के डलिया से गायब होने की सूचना पर छानबीन चल रही है. आशंका जतायी जा रही है कि मोबाइल पूजा के दरम्यान कहीं पर गिर गया. मंदिर के लोगों की मानें तो सुरक्षा घेरा के बीच मंत्री ने पूजा-पाठ की थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel