[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी

Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी

0
Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी
मंत्री दीपक प्रकाश

Deepak Prakash: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को टायफाइड हो गया है. डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह भी दी है. कुछ दिनों पहले ही दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली थी. जिसके बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गये थे. दरअसल, दीपक प्रकाश के बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने के कारण सवाल खड़े किये जा रहे थे. ऐसे में अब बड़ी खबर है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है.

दीपक प्रकाश ने एक्स के जरिये दी जानकारी

दीपक प्रकाश ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘पिछले एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं. डॉक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है. नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं. बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है. अगले 2-3 दिन सरकारी कार्य करता रहूंगा, परन्तु शुभचिंतकों से मिलना थोड़ा कम रहेगा.’

Image 263

दीपक प्रकाश का वीडियो हुआ था वायरल

इस तरह से दीपक प्रकाश ने टायफाइड होने की जानकारी दी. साथ ही आश्वासन भी दिया कि बीमार होने के बावजूद 2 से 3 दिन तक सरकारी काम करते रहेंगे. दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. दरअसल, ऑफिस जॉइन करने के बाद कुछ पत्रकार उनसे बातचीत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बातचीत करने से मना किया और कहा था, ‘मेरा समय बर्बाद न करें. प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरना है. हमारा हर एक मिनट जनता के विकास और उनके हित में उपयोग होना चाहिए.’

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

मालूम हो, मंत्री बनते ही विपक्ष की तरफ से दीपक प्रकाश जमकर ट्रोल हो रहे हैं. जिसके बाद उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष को करारा जवाब भी दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने पोस्ट के जरिये सीएम नीतीश की बातों को याद कर कहा था, ‘आज‌ न जाने क्यों बड़े भाई नीतीश कुमार जी की एक पुरानी बात याद आ गई. सोचा आपसे भी शेयर करूं. कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी. चिन्ता मत कीजिए. बायें हाथ से भगाते रहिए. दाहिने से खाते रहिए.’

Also Read: Bihar Cabinet: बिहार के युवाओं के लिये सीएम नीतीश ने खोला पिटारा, कैबिनेट की पहली बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर

Previous article Bihar Weather: 48 घंटे में लुढ़क जायेगा पारा, हो जाइये अलर्ट, आ रही कंपा देने वाली ठंड
Next article Ram Mandir Flag Hoisting: राममंदिर ध्वजारोहण पर कांग्रेस का दलित कार्ड, इमरान मसूद ने कह दी बड़ी बात
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel