[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना फतुहा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई सामान बरामद

फतुहा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई सामान बरामद

0
फतुहा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई सामान बरामद

प्रतिनिधि, फतुहा

स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बलवा गांव के खंदा में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मौके से इस फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और गन बनाने में उपयोग आने वाली वस्तुएं व कई औजार को भी बरामद किया है. हालांकि दो आरोपी फरार हो गये. गिरफ्तार संचालक रायपुर बलवा गांव निवासी विनय पासवान है, जबकि फरार आरोपी बलवा गांव का ही सुनील पटाकन और संजय यादव है. पुलिस ने लोहे के तीन सरसी, 11 छेनी, दो रेती, पिलास, देसी कट्टा का निर्माणाधीन दो बैरल, हथौड़ा, भट्ठी, लोहे का बाट समेत कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की है.

फतुहा 1 डीएसपी निखिल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलवा गांव से पूर्व धोवा नदी के किनारे एक खंदा में अवैध रूप से गन बनाया जाता है. जब छापेमारी की गयी तो गिरफ्तार व्यक्ति विनय पासवान हथियार बनाने के कार्य में संलिप्त था. गिरफ्तार विनय पासवान ही इस फैक्ट्री का मुख्य संचालक है और दो फरार लोगों के साथ मिलकर इस फैक्ट्री को संचालित कर रहा था. विनय पासवान ही लोगों से आर्डर लेता था और फिर बनाकर बेचता था. पूछताछ में यह भी पता चला है कि बलवा गांव के इस खंदा में पिछले छह महीने से हथियार बनाए जाने का कार्य किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि जल्द ही फरार दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel