[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Board : बापू परीक्षा परिसर में पहली बार होगी इंटर व मैट्रिक की परीक्षा, बोर्ड की अन्य परीक्षाएं भी अब यहीं होंगी

Bihar Board : बापू परीक्षा परिसर में पहली बार होगी इंटर व मैट्रिक की परीक्षा, बोर्ड की अन्य परीक्षाएं भी अब यहीं होंगी

0
Bihar Board : बापू परीक्षा परिसर में पहली बार होगी इंटर व मैट्रिक की परीक्षा, बोर्ड की अन्य परीक्षाएं भी अब यहीं होंगी

-बापू परीक्षा परिसर की अब जल्द ही ऑनलाइन होगी बुकिंग

-13,200 ऑफलाइन व 7 हजार ऑनलाइन परीक्षार्थियों की व्यवस्था

-एनटीए से लेकर विभिन्न परीक्षा व भर्ती बोर्ड बापू परीक्षा भवन का कर चुके हैं निरीक्षण

– 44 बड़े परीक्षा हॉल, प्रत्येक हॉल में बैठ सकेंगे तीन सौ परीक्षार्थीसंवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 2025 में होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का केंद्र बापू परीक्षा परिसर में बनाया जायेगा. मैट्रिक व इंटर के 13,200 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इसके बाद अन्य बचे हुए परीक्षार्थियों के लिए राजधानी के अन्य केंद्रों जैसे- स्कूल और कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. पटना जिले से मैट्रिक व इंटर में लगभग हर वर्ष 75 हजार के आसपास परीक्षार्थी शामिल होते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बापू परीक्षा परिसर को देखने के लिए दूसरे राज्यों के शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञ भी आ रहे हैं. वे भी चाहते हैं कि इस तरह का परीक्षा परिसर उनके राज्य में हो. यह पूरे देश के लिए उदाहरण बन गया है. यह अनोखा परीक्षा परिसर है. बिहार में ऐसा परीक्षा परिसर होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. बीपीएससी, एसएससी, मेडिकल इंजीनियरिंग, रेलवे, बैंक आदि की परीक्षाओं के लिए परिसर को बुक कराया जा सकता है. 2025 में होने वाली मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए इस परिसर का पहली बार उपयोग किया जायेगा. बोर्ड की अन्य परीक्षाएं भी इसी परिसर में आयोजित होंगी. यहां परीक्षा से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. एनटीए से लेकर विभिन्न परीक्षा व भर्ती बोर्ड बापू परीक्षा भवन के लिए जल्द ही समिति से एमओयू करेंगे.

सात हजार ऑनलाइन व 13,200 ऑफलाइन परीक्षा एक साथ आयोजित करने की क्षमता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने देश के सर्वाधिक क्षमता वाले अत्याधुनिक परीक्षा परिसर तैयार किया है. सभी सुविधाओं से यह परीक्षा परिसर लैस है. समिति ने बापू परीक्षा परिसर को बुकिंग के लिए ओपन कर दिया है. अब जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट संस्थान द्वारा बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है. इसके लिए पहले इसे बुक करना होगा. समिति ने बताया कि यहां एक साथ 13,200 परीक्षार्थियों के लिए ऑफलाइन परीक्षा व सात हजार परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कुल 20 हजार के पास) की व्यवस्था है. यहां 44 बड़े परीक्षा हॉल (प्रति हॉल 300 परीक्षार्थी) एक साथ 13,200 परीक्षार्थी बैठ सकते हैं. परीक्षार्थियों के लिए ब्लॉक ए और बी में कुल 16 एस्केलेटर के साथ छह लिफ्ट की भी सुविधा है. सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी परीक्षार्थियों पर सतत निगरानी की व्यवस्था है. यहां कुल 490 सीसीटीवी कैमरे हैं. प्रत्येक हॉल में कंप्लीट सर्विलांस के लिए छह सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है.

जांच के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधा यहां मौजूद

समिति द्वारा केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, वीक्षक, सहायक और पदचर की व्यवस्था दी जायेगी. सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था भी है. साथ ही परीक्षार्थियों की जांच के सभी उपक्रम मौजूद हैं. चेकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक डोर, जैमर की व्यवस्था, स्कैनिंग मशीन आदि की सुविधा है. व्हील चेयर के साथ असिस्टेंट द्वारा मुख्य द्वार से परीक्षा हॉल में लाने की व्यवस्था है. समिति ने कहा है कि परिसर बुक करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बापू परीक्षा परिसर कोषांग कुम्हरार पटना में संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel