[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी

मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी

0
मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बुधवार को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर देगी. इंटरनल एससमेंट व प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक व सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जायेगी. दोनों परीक्षाओं के लिए यही एडमिट कार्ड मान्य होगा. एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान समिति की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आइडी व पासवर्ड से लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर व मुहर लगाकर स्टूडेंट्स को देंगे. एडमिट कार्ड सेंटअप टेस्ट में सफल स्टूडेंट्स के लिए मान्य है. जांच परीक्षा में फेल, अनुपस्थित किसी भी स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड निर्गत हो जाता है, तो उसकी मान्यता नहीं दी जायेगी. ऐसे स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड स्कूल के प्रधान नहीं देंगे.

मैट्रिक में शामिल होंगे 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसके लिए 1525 से अधिक सेंटर बनाये जायेंगे. मैट्रिक परीक्षार्थियों का इंटरनल एसेसमेंट व प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक होगी. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए विज्ञान के स्थान पर संगीत व गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

श्रुतिलेखक की सुविधा के लिए एक सप्ताह पहले करना होगा आवेदन

दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को लेखक की सुविधा जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से उपलब्ध करायी जायेगी. लेखक की सुविधा के लिए परीक्षा से एक सप्ताह पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास आवेदन देना होगा. समिति ने कहा है कि दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं से लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें अनुरोध के आधार पर श्रुतिलेखक उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अतिरिक्त यह भी प्रावधान है कि दिव्यांग अभ्यर्थीगण अपना श्रुतिलेखक भी ला सकते हैं. श्रुतिलेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांगजन को परीक्षा शुरू होने के एस सप्ताह पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा.

एडमिट कार्ड में नहीं होगा किसी प्रकार का संशोधन

समिति ने कहा है कि सभी परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है. सभी परीक्षार्थियों के निर्गत प्रवेश पत्र के अनुसार ही इंटरनल एसेसमेंट व प्रायोगिक परीक्षा एवं सैद्धांतिक परीक्षा का संचालन होगा व उनमें छात्रों को सम्मिलित किया जायेगा. किसी भी विद्यालय प्रधान, परीक्षा केंद्राधीक्षक द्वारा परीक्षार्थियों के निर्गत प्रवेश पत्र से भिन्न विषयों की परीक्षा नहीं ली जायेगी और न ही प्रवेश पत्र में किसी प्रकार का संशोधन किया जायेगा. परीक्षा केंद्राधीक्षक द्वारा किसी परीक्षार्थियों के निर्गत प्रवेश पत्र में संशोधन किया जाता है अथवा संशोधित बिंदु की स्वीकृति दी जाती है व प्रवेश पत्र से भिन्न विषयों की परीक्षा ली जाती है, तो वैसे विद्यालय प्रधान, परीक्षा केंद्राधीक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुशंसा की जायेगी. ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel